लाइव न्यूज़ :

मुंगेरः तीन साल से होटल ले जाकर दोनों बेटियों का यौन शोषण करने वाला बाप अरेस्ट, पत्नी ने होटल के कमरे से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पुलिस को दिया, अरेस्ट 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2022 16:15 IST

पुत्री ने मां को सारी करतूत बताई. मां ने पुलिस में शिकायत की. होटल सम्राट के कमरे में बेटी के साथ घिनौनी हरकत कर रहे पति का महिला ने पहले वीडियो बना लिया और उसे सबूत के तौर पर पुलिस के सामने रखा.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पिछले तीन वर्षों से अपनी दोनों बेटियों का यौन शोषण करते आ रहा है.आरोपित पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

पटनाः बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर थाने इलाके में बाप और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें तीन साल से अपने दोनों बेटियों का यौन शोषण करने वाला बाप आज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

 

दरअसल, महिला ने अपने पति पर अपनी ही बेटी के साथ कुकृत्य करने का आरोप लगाते हुए दोनों को होटल के एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार करा दिया. पुलिस ने वहशी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, नाबालिग पुत्री को मेडिकल जांच और 164 के बयान के लिए सक्षम न्यायालय के पास भेजा गया.

बताया जाता है कि पिता अपनी दोनों बेटियों को होटल में ले जाकर उनकी अस्मत लूटता था. इसी कड़ी में वह अपनी बड़ी बेटी के साथ होटल में गंदा काम कर रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को खुद उसकी बीवी ने दे दी. बताया जाता है कि आरोपित गिरफ्तार पिता की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र निवासी आनंद कुमार सिंह के रूप में हुई है.

आनंद कुमार सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का भगोड़ा जवान बताया जाता है. बताया जाता है कि आनंद कुमार सिंह पिछले दो वर्ष से अपनी दोनों नाबालिग पुत्रियों के साथ यौनाचार करता था. वह पुत्रियों को लेकर किसी होटल में जाता था और ट्रेन पकड़ने की बात बताकर होटल में घंटा-दो घंटा बिताया करता था. पिता-पुत्री का आधार कार्ड देख कर होटल वाले भी बिना किसी शक के कमरा दे देते थे.

इस बीच एक पुत्री ने अपनी मां को सारी करतूत बताई. इसके बाद मां ने पुलिस में इसकी शिकायत की गई. बताया जाता है कि होटल सम्राट के कमरे में बेटी के साथ घिनौनी हरकत कर रहे पति का महिला ने पहले वीडियो बना लिया और उसे सबूत के तौर पर पुलिस के सामने रखा. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इस मामले की पुष्टि खुद सदर डीएसपी नंदजी प्रसाद ने की है. डीएसपी ने बताया कि आरोपी 2009 में सीआरपीएफ से रिटायर्ड हुआ था, जिस पर उसकी पत्नी ने दोनों बेटियों के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. डीएसपी के अनुसार जब वह अपनी पुत्री को लेकर घर से निकला, तो उसकी पत्नी ने अपने परिवार के अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी.

परिवार के लोग उसका पीछा करते हुए जमालपुर के एक होटल तक पहुंचे, जहां पिता-पुत्री दोनों एक कमरे में थे. सूचना मिलने पर पुलिस होटल पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां आरोपित को अपनी ही पुत्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पिछले तीन वर्षों से अपनी दोनों बेटियों का यौन शोषण करते आ रहा है.

इस बात की जानकारी जब दोनों बेटियों ने अपनी मां को दी तो मां लगातार उसका पीछा कर रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश में लगी रही. आरोपी की पत्नी अंजलि सिंह ने जमालपुर थाना में आवेदन देकर यह बताया है कि पिछले तीन वर्षों से पति आनंद कुमार सिंह अपनी दोनों बेटियों को बारी-बारी से होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया करता था.

पत्नी द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद आरोपित पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उधर, नाबालिग पुत्री को भी मेडिकल जांच और 164 के बयान के लिए सक्षम न्यायालय में भेजा गया है.

मामले की पुष्टि जमालपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने की है. कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. प्रथम दृष्ट्या मामला सही पाया गया है और इसी के आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली