लाइव न्यूज़ :

Munger Crime News: देवर का दिल अपनी भाभी पर आया!, प्रेम में पागल सगे भाई को गोली मारी, पहले भी दो बार भगा ले गया था

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2023 17:25 IST

Munger Crime News: बिहार के मुंगेर का मामला है। घटना असरगंज थाना इलाके के चौरगांव स्थित शनि देव मंदिर के समीप घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देभाभी के प्रेम में पागल देवर ने दिनदहाड़े भाई पर गोली चला दी। मृतक के परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज ले गए।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Munger Crime News: बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया है, जहां देवर का दिल अपनी भाभी पर आ गया और ऐसे में अपने इस प्रेम को मुकाम दिलाने के लिए भाई की हत्या कर डाली। घटना असरगंज थाना इलाके के चौरगांव स्थित शनि देव मंदिर के समीप घटी है।

इसके बाद अब लोग यह कहने लगे हैं कि इश्क का खुमार जान किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह समझ आता हो कि उसके तरफ से जो कदम उठाई जा रही है वह सही है या नहीं। बताया जाता है कि भाभी के प्रेम में पागल देवर ने दिनदहाड़े भाई पर गोली चला दी। गोली लगने की सूचना पर मृतक के परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज ले गए।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, तारापुर थाना अध्यक्ष राजेश रंजन दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस घटना में मृतक की पहचान चौरगांव निवासी पद्दू बिंद के 28 वर्षीय पुत्र जगदेव बिंद के रूप में हुई है। उसके चचेरे भाई अनिल बिंद ने दो गोली मार कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि जगदेव का अनिल की पत्नी यानी भाभी के साथ अवैध संबंध था। पूर्व में वह उसे दो बार भगा ले गया था। जगदेव और अनिल दोनों पंजाब में मजदूरी का करते थे। एक सप्ताह पहले ही छठ पूजा मनाने के लिए वे पंजाब से गांव आए हुए थे। उस दौरान भी दोनों में कहासुनी हुई थी। वारदात से पहले गांव में अनिल और जगदेव की बीच तू-तू मैं-मैं हुई।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली