2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2026 17:57 IST2026-04-02T17:57:04+5:302026-04-02T17:57:54+5:30

मुंगेरः पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कोई साधारण मामला नहीं, बल्कि एक संगठित अवैध नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

Munger 2 desi pistols 2 live cartridges several weapons manufacturing equipment recovered illegal mini gun factory exposed | 2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

photo-lokmat

Highlightsटीम ने छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया।हथियार निर्माण में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक वारदातों में किया जाना था।

मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के काले कारोबार प्रहार करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई ने इलाके में सनसनी फैला दी है और अपराध जगत में हलचल मचा दी है। दरअसल, मुफसिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में चल रही इस अवैध फैक्ट्री में चोरी-छिपे हथियार बनाए जा रहे थे। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां लंबे समय से हथियारों का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किए हैं। इसके साथ ही हथियार निर्माण में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कोई साधारण मामला नहीं, बल्कि एक संगठित अवैध नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि यहां तैयार किए जा रहे हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक वारदातों में किया जाना था।

इस खुलासे के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह का अवैध हथियार कारखाना चलना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं?

Web Title: Munger 2 desi pistols 2 live cartridges several weapons manufacturing equipment recovered illegal mini gun factory exposed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे