लाइव न्यूज़ :

ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मारा और गला दबाया, दो लोगों को पड़ी महंगी, छह-छह माह कारावास की सजा, पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2022 14:23 IST

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस.डी.तावशिकर ने 11 अक्टूबर को यह आदेश पारित किया और दोनों दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित पुलिस कांस्टेबल घटना में घायल हुआ था, इसलिए दोषी आठ हजार रुपये का मुआवजा दे।धारा-332 (स्वेच्छा से सरकारी अधिकारी को चोट पहुंचाना) के तहत दोषी करार दिया।पुलिस कांस्टेबल प्रवीण कदम को थप्पड़ मारा और गला दबाया था।

मुंबई: मुंबई के सत्र अदालत ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में दो लोगों को दोषी करार देते हुए छह-छह माह कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2016 का है जब यातायात नियम उल्लंघन करने पर पुलिस ने दोनों को रोका था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस.डी.तावशिकर ने 11 अक्टूबर को यह आदेश पारित किया और दोनों दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायाधीश ने कहा कि चूंकि पीड़ित पुलिस कांस्टेबल घटना में घायल हुआ था, इसलिए दोषी उन्हें आठ हजार रुपये का मुआवजा दे। आदेश की प्रति इस सप्ताह उपलब्ध हुई।

न्यायाधीश ने मुंबई के वर्ली इलाके के रहने वाले मोहम्मद शाकिर और असलम मेहंदी शेख को भारतीय दंड संहिता की धारा-353 (सरकारी अधिकारी पर ड्यूटी के दौरान हमला) और धारा-332 (स्वेच्छा से सरकारी अधिकारी को चोट पहुंचाना) के तहत दोषी करार दिया।

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने मामले को साबित किया है और चिकित्सा रिपोर्ट भी साबित करती है कि आरोपियों के हमले से पुलिस कांस्टेबल चोटिल हुआ। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 14 जुलाई 2016 को वर्ली के ‘नो एंट्री’ रोड पर आरोपियों को रोकने पर उन्होंने पुलिस कांस्टेबल प्रवीण कदम को थप्पड़ मारा और गला दबाया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा