लाइव न्यूज़ :

मुंबई: ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने ट्रक चालक को सड़क पर सरेआम धमकाते हुए किया गाली गलोज, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: May 28, 2022 08:57 IST

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ट्रक चालक को धमका रहा है। उसे यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि अरे उसको मारो रे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक ट्रक चालक को धमकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरोपी पुलिस वाले द्वारा अपशब्द भी कहा जा रहा है।वीडियो के वायरल होने के बाद अभी तक इस पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Maharashtra Traffic Police Viral Vide0:मुंबई ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक ट्रक वाले को सरेआम अपशब्द कह रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना मैल्कम बाग स्थित फारूका हाई स्कूल के सामने घटी है। हालांकि किस बात को लेकर पुलिस वाले ने यह व्यवहार किया है, इस बात की जानकारी अभी मिल नहीं पाई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक चालक को चूता भी निकाल कर उसे धमकाया है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस वाला एक ट्रक चालक को धमकाते और गाली गलोज करते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार शाम 7.30 बजे घटी है जब ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ऑन-ड्यूटी होते हुए वहां पर तैनात था। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे ऑन-ड्यूटी कांस्टेबल ट्रक चालक को गाली दे रहा है और वह अपनी ट्रक में बैठा सुन रहा है। ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को वीडियो में यह भी कहते हुए सुना गया कि अरे उसको मारो रे। यह घटना जोगेश्वरी पश्चिम के मैल्कम बाग में घटी है। 

मामले में कोई कार्रवाई की खबर नहीं

बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं इस ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल पर भी कोई एक्शन लिया गया है कि नहीं इस पर कोई खबर अभी सामने नहीं आई है। इस वीडियो को अब तक कई लोगों द्वारा देखा जा चुका है। लेकिन वायरल होने के बाद यूजर इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि लोकमत हिन्दी न्यूज इस वीडियो की कोई पुष्टी नहीं करता है। 

टॅग्स :क्राइममुंबईTraffic Policeवायरल वीडियोक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली