लाइव न्यूज़ :

तीन नाबालिगों समेत छह लोगों ने 16 वर्षीय लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी पीड़िता का दोस्त, चॉल निवासियों ने चीखने की आवाज सुनी तो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2022 18:39 IST

मुंबईः घटना शुक्रवार रात चॉल में हुई। अधिकारी ने कहा कि आरोपी पीड़िता का दोस्त है और दोनों एक अन्य दोस्त का जन्मदिन मनाने चॉल में गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देचॉल के निवासियों ने लड़की के चीखने की आवाज सुनी और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां नाबालिग लड़की और आरोपी मिले। तीनों नाबालिग आरोपियों को डोंगरी स्थित बाल गृह में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

मुंबईः मध्य मुंबई के निचले परेल इलाके में तीन नाबालिगों समेत छह लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तीन वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बताए जा रहे तीन अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात एक चॉल में हुई। अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी पीड़िता का दोस्त है और दोनों एक अन्य दोस्त का जन्मदिन मनाने चॉल में गए थे। उन्होंने कहा कि अन्य पांच आरोपी भी वहां जन्मदिन मनाने के लिए उपस्थित थे, लेकिन बाद में रात के दौरान चॉल के निवासियों ने लड़की के चीखने की आवाज सुनी और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि जब एन एम जोशी मार्ग थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां नाबालिग लड़की और आरोपी मिले। पुलिस ने कहा कि लड़की की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि तीनों नाबालिग आरोपियों को डोंगरी स्थित बाल गृह में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह