लाइव न्यूज़ :

मुंबईः मरने वाले को भी नहीं छोड़ रहे चोर?, दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के खातों से पैसा निकालने की कोशिश, मोबाइल नंबर लेने की कोशिश कर रहा पूर्व बैंक कर्मचारी दिल्ली से अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2025 15:09 IST

मुंबईः बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एमबीए डिग्रीधारी विवेक सभरवाल (48) को रविवार रात राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।बाबा की मृत्यु के बाद, परिवार उनके मोबाइल नंबर को सक्रिय रखना चाहता था।मोबाइल सेवा प्रदाता को आवेदन देकर उक्त नंबर की 'अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता' बन गईं।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बैंक खातों से पैसा निकालने की मंशा से उनका मोबाइल नंबर कथित तौर पर हासिल करने की कोशिश कर रहे एक पूर्व बैंक कर्मचारी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एमबीए डिग्रीधारी विवेक सभरवाल (48) को रविवार रात राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उनकी बेटी डॉ. अर्शिया सिद्दीकी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बाबा की मृत्यु के बाद, परिवार उनके मोबाइल नंबर को सक्रिय रखना चाहता था, और इसलिए उनकी मां शाहजीन सिद्दीकी मोबाइल सेवा प्रदाता को आवेदन देकर उक्त नंबर की 'अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता' बन गईं।

उनकी मां को 25 जून को ‘वोडाफोन आइडिया’ से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता को 'अपडेट' करने के लिए एक आवेदन दिया गया था। जब उनकी मां ने उन्हें वह ईमेल दिखाया, तो अर्शिया सिद्दीकी को पता चला कि किसी ने कंपनी में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता को बदलने के लिए एक ईमेल आईडी से आवेदन किया था, जो शाहजीन सिद्दीकी की ईमेल आईडी से मिलती जुलती थी,

लेकिन उसमें एक अक्षर का अंतर था। जब उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का पता उस मोबाइल नंबर के आधार पर लगाया गया जिसका इस्तेमाल उसने सेवा प्रदाता को आवेदन करने के लिए किया था। सभरवाल पहले एक बैंक में काम करता था।

उसने पुलिस के सामने कथित तौर पर कबूल किया कि वह राकांपा के दिवंगत नेता के नंबर का अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बनना चाहता था, ताकि उनके बैंक खातों तक पहुंच प्राप्त कर सके और धन चुरा सके। अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा