लाइव न्यूज़ :

Mumbai SUV: 24 वर्षीय युवक के दोपहिया वाहन को 17 साल के नाबालिग ने SUV से उड़ाया, मौत, मालिक इकबाल जिवानी और बेटे मोहम्मद फज सहित 3 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 10:29 IST

Mumbai SUV: रक्त के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब के नशे में तो नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देMumbai SUV: दुर्घटना आरे कॉलोनी में तड़के चार बजे के करीब हुई।Mumbai SUV: पुलिस ने यह जानकारी दी।Mumbai SUV: एसयूवी को एक किशोर चला रहा था।

Mumbai SUV: मुंबई के गोरेगांव इलाके में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार एसयूवी ने दूध बेचने जा रहे 24 वर्षीय युवक के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे युवक मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एसयूवी को एक किशोर चला रहा था। यह दुर्घटना आरे कॉलोनी में तड़के चार बजे के करीब हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गलत दिशा से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो, नवीन वैष्णव के दोपहिया वाहन से टकरा गई जिससे नवीन की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक की उम्र 17 साल है इसलिए एसयूवी के मालिक इकबाल जिवानी (48) और उसके बेटे मोहम्मद फज इकबाल जिवानी (21) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद एसयूवी एक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद किशोर ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि उनके रक्त के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब के नशे में तो नहीं था।

शिवसेना विधायक की कार धोते पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ की कार धोते पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है। कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह पुलिसकर्मियों के दुरुपयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

यह शर्मनाक है। इस पर गायकवाड़ ने कहा कि जो पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा ड्यूटी पर था, उसने नाश्ते के बाद वाहन पर उल्टी कर दी थी और खुद ही वाहन को साफ करने की पेशकश की। किसी ने उसे कार साफ करने के लिए नहीं कहा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा