Mumbai SUV: 24 वर्षीय युवक के दोपहिया वाहन को 17 साल के नाबालिग ने SUV से उड़ाया, मौत, मालिक इकबाल जिवानी और बेटे मोहम्मद फज सहित 3 अरेस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 10:29 IST2024-08-30T10:28:13+5:302024-08-30T10:29:22+5:30
Mumbai SUV: रक्त के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब के नशे में तो नहीं था।

file photo
Mumbai SUV: मुंबई के गोरेगांव इलाके में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार एसयूवी ने दूध बेचने जा रहे 24 वर्षीय युवक के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे युवक मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एसयूवी को एक किशोर चला रहा था। यह दुर्घटना आरे कॉलोनी में तड़के चार बजे के करीब हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गलत दिशा से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो, नवीन वैष्णव के दोपहिया वाहन से टकरा गई जिससे नवीन की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक की उम्र 17 साल है इसलिए एसयूवी के मालिक इकबाल जिवानी (48) और उसके बेटे मोहम्मद फज इकबाल जिवानी (21) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद एसयूवी एक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद किशोर ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि उनके रक्त के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब के नशे में तो नहीं था।
शिवसेना विधायक की कार धोते पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ की कार धोते पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है। कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह पुलिसकर्मियों के दुरुपयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
यह शर्मनाक है। इस पर गायकवाड़ ने कहा कि जो पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा ड्यूटी पर था, उसने नाश्ते के बाद वाहन पर उल्टी कर दी थी और खुद ही वाहन को साफ करने की पेशकश की। किसी ने उसे कार साफ करने के लिए नहीं कहा था।