लाइव न्यूज़ :

मुंबईः फुटपाथ पर सोने को लेकर विवाद, पत्थर से पीटकर हत्या, आरोपी मौके से भागा, ऐसे हुआ अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2021 21:06 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को हत्या के आरोप में राजेश ठाकुर (35) को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। दक्षिण मुंबई में खाड़ा पारसी जंक्शन के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति के पड़े की सूचना पुलिस को दी।सोमवार की रात सोने की व्यवस्था को लेकर दोनों में तीखी बहस हो गई।

मुंबईः दक्षिण मुंबई में फुटपाथ पर सोने की व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की कथित रूप से पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को हत्या के आरोप में राजेश ठाकुर (35) को गिरफ्तार किया गया।

 

 

उन्होंने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब एक राहगीर ने दक्षिण मुंबई में खाड़ा पारसी जंक्शन के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति के पड़े की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों जंक्शन के पास एक ही फुटपाथ पर सोते थे, लेकिन सोमवार की रात सोने की व्यवस्था को लेकर दोनों में तीखी बहस हो गई।

अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर आरोपी ने व्यक्ति पर कंक्रीट के ब्लॉक (पत्थर) से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

दिल्ली : मोबाइल चोरी करने के शक में चालक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले छह लोग गिरफ्तार

बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में मोबाइल फोन की चोरी के शक में 28 वर्षीय चालक की हत्या करने और बाद में उसके शव को सड़क किनारे फेंकने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गगनदीप के रूप में की गयी है जोकि एक मारुति इको वैन चलाता था और फिलहाल उसके पास कोई काम नहीं था। यह मामला मंगलवार को तब सामने आया, जब लोगों को उसका शव सड़क किनारे मिला। गगनदीप के शव पर चोट के निशान भी थे।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने कहा, ‘‘हमें सुबह करीब 10.08 बजे एक पीसीआर कॉल मिली कि चंदर विहार की मुख्य सड़क पर एक शव पड़ा है, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया था।’’ गगनदीप की भाभी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि उसे उसी क्षेत्र के जलधर, किशन, मुन्ना और कुछ अन्य लोगों ने पीटा था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जिन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने गगनदीप को कृषि क्षेत्र में उनकी झोपड़ियों में घुसने और उनके मोबाइल फोन चोरी करने के संदेह में पीटा था।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा प्रदान किए गए विवरण के आधार पर अपराध की सूचना मिलने के आठ घंटे के भीतर मुन्ना कुमार (19), जलधर केवट (45), शुक्कर केवट (48), किशन यादव (41), रमेश कुमार (19) और कमल कुमार (22) को उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पीड़ित गगनदीप को रस्सी से बांधकर पीटा था। गगनदीप के मरने के बाद, रमेश और कमल ने उसके शव को रिक्शा पर ले जाकर सड़क पर फेंक दिया।

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद