लाइव न्यूज़ :

सात साल पहले आवास पर दादी को गला दबाकर मार डाला, अब हुआ ऐसे अरेस्ट

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:51 IST

पुलिस के अनुसार आरोपी की दादी शशिकला मारुति वाघमारे 13 जून 2014 को अपने आवास पर मृत मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे2014 में 75 वर्षीय दादी की मौत के बाद से लापता था।सोनवणे निर्माण स्थलों पर पेंटर के रूप में काम करता था।

मुंबईः मुंबई के उप नगर अंधेरी में सात साल पहले अपने आवास पर दादी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने के मामले में 38 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रदीप तुकाराम सोनवणे को पड़ोसी ठाणे जिले के कल्याण से पकड़ा गया, वह 2014 में 75 वर्षीय दादी की मौत के बाद से लापता था।

उन्होंने कहा कि सोनवणे निर्माण स्थलों पर पेंटर के रूप में काम करता था और पुलिसकर्मियों ने खुद को उसे काम पर लेने के इच्छुक मकान मालिकों के रूप में बताकर जाल बिछाया और उसे नंदीवली में पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की दादी शशिकला मारुति वाघमारे 13 जून 2014 को अपने आवास पर मृत मिली थी।

पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र के रामनेर गांव में रहने वाली एक विवाहिता ने परिवारिक विवाद के चलते पंखे से फंदा लगाकर कथित आत्महत्या कर ली। जेवर थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि गांव रामनेर में रहने वाले जय चौहान की शादी प्रिया से कुछ वर्ष पूर्व हुई थी।

उन्होंने बताया कि प्रिया ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कुछ शिकायत करते हैं, तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा