लाइव न्यूज़ :

सरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2026 08:42 IST

शिकायतकर्ता ने अपने गांव में बुनियादी ढांचा सुविधाओं के विकास के लिए एक गांव के सरपंच की ओर से सरकारी अनुदान के लिए आवेदन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी विलास लाड एक प्रथम श्रेणी अधिकारी है, जो दक्षिण मुंबई में स्थित राज्य सचिवालय में तैनात था।शिकायतकर्ता ने मुंबई भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।16 मार्च को एसीबी द्वारा की गई जांच में यह पुष्टि हुई कि लाड ने रिश्वत मांगी थी।

मुंबई: मुंबई के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने विकास कार्यों के लिए अनुदान मंजूर करने के बदले 6.37 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मंत्रालय के एक अनुभाग अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी विलास लाड एक प्रथम श्रेणी अधिकारी है, जो दक्षिण मुंबई में स्थित राज्य सचिवालय में तैनात था।

शिकायतकर्ता ने अपने गांव में बुनियादी ढांचा सुविधाओं के विकास के लिए एक गांव के सरपंच की ओर से सरकारी अनुदान के लिए आवेदन किया था। इस दौरान उसकी मुलाकात लाड से हुई, जिसने अनुदान मंजूरी के लिए कथित रूप से 6.37 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मुंबई भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

16 मार्च को एसीबी द्वारा की गई जांच में यह पुष्टि हुई कि लाड ने रिश्वत मांगी थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को नवी मुंबई के खारघर में कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह