सरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2026 08:42 IST2026-04-06T08:42:07+5:302026-04-06T08:42:58+5:30

शिकायतकर्ता ने अपने गांव में बुनियादी ढांचा सुविधाओं के विकास के लिए एक गांव के सरपंच की ओर से सरकारी अनुदान के लिए आवेदन किया था।

mumbai Sarpanch sahib want money give bribe Rs 6-37 lakh? First class officer Vilas Lad arrested | सरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

file photo

Highlightsआरोपी विलास लाड एक प्रथम श्रेणी अधिकारी है, जो दक्षिण मुंबई में स्थित राज्य सचिवालय में तैनात था।शिकायतकर्ता ने मुंबई भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।16 मार्च को एसीबी द्वारा की गई जांच में यह पुष्टि हुई कि लाड ने रिश्वत मांगी थी।

मुंबई: मुंबई के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने विकास कार्यों के लिए अनुदान मंजूर करने के बदले 6.37 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मंत्रालय के एक अनुभाग अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी विलास लाड एक प्रथम श्रेणी अधिकारी है, जो दक्षिण मुंबई में स्थित राज्य सचिवालय में तैनात था।

शिकायतकर्ता ने अपने गांव में बुनियादी ढांचा सुविधाओं के विकास के लिए एक गांव के सरपंच की ओर से सरकारी अनुदान के लिए आवेदन किया था। इस दौरान उसकी मुलाकात लाड से हुई, जिसने अनुदान मंजूरी के लिए कथित रूप से 6.37 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मुंबई भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

16 मार्च को एसीबी द्वारा की गई जांच में यह पुष्टि हुई कि लाड ने रिश्वत मांगी थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को नवी मुंबई के खारघर में कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

Web Title: mumbai Sarpanch sahib want money give bribe Rs 6-37 lakh? First class officer Vilas Lad arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे