लाइव न्यूज़ :

मुंबई रेप केस की पीड़िता की अस्पताल में मौत, लोहे की राड का इस्तेमाल करने के बाद चाकू से किया गया थे कई वार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 11, 2021 17:04 IST

Mumbai Sakinaka Rape Case: मुंबई पुलिस ने कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबलात्कार किया और निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया।खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया।घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई।

Mumbai Sakinaka Rape Case: मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 32 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार एवं निर्दयता से हमला किया गया। आज इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। हैवानियत के बाद महिला की हालत बहुत ही नाजुक थी।

आरोपी मोहन चौहान को अरेस्ट कर लिया। पीड़िता का इलाज मुंबई नगर निगम के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा था। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पीड़िता की हालत गंभीर थी। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर आज सुबह उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची थीं।

पीड़िता 9 सितंबर को साकी नाका क्षेत्र के खैरानी रोड पर बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर रॉड से पीटा गया। बलात्कारी ने कथित तौर पर उसके गुप्तांगों में रॉड मारकर शव को सूने पर फेंक दिया। 

घटना उत्तर-पश्चिम मुंबई के साकीनाका इलाके के खैरानी रोड पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई और पुलिस ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उसे खून से लथपथ बरामद किया। साकीनाका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत देशमुख ने कहा कि स्थानीय निवासी मोहन चव्हाण (45) के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को नृशंस अपराध के घंटों बाद गिरफ्तार किया गया।

उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गंभीर हालत में पीड़िता को तुरंत घाटकोपर के बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और संभावित गवाहों से पूछताछ जारी है। यह घटना 2012 के 'निर्भया' कांड की याद दिलाती है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। दिसंबर 2012 में, एक युवती - जिसे बाद में 'निर्भया' कहा गया - के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर निर्दयता से सामूहिक बलात्कार और हमला किया गया, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

टॅग्स :रेपमुंबईमहाराष्ट्रदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली