Mumbai Police: इंस्टाग्राम पर दोस्ती और गुजरात ले जाकर रेप, 21 साल का युवक ने 13 वर्षीय लड़की के साथ किया गंदा काम, खुद घर से लौटी और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2024 13:09 IST2024-08-22T13:08:26+5:302024-08-22T13:09:11+5:30

Mumbai Police: भारतीय न्याय संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Mumbai Police Rape friendship Instagram taking her Gujarat 21 year old youth rape 13 year old girl return home informed incident | Mumbai Police: इंस्टाग्राम पर दोस्ती और गुजरात ले जाकर रेप, 21 साल का युवक ने 13 वर्षीय लड़की के साथ किया गंदा काम, खुद घर से लौटी और...

सांकेतिक फोटो

Highlightsलड़की घर लौट आई और घटना के बारे में बताया।पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।आरोपी युवक (21) गुजरात ले गया।

Mumbai Police: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक युवक को 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर हुई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक (21) उसे गुजरात ले गया। आरोपी शहर के गोरेगांव इलाके में एक होटल में काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन लड़की खुद ही घर लौट आई और उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद, मंगलवार को आरोपी युवक को पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

किशोरी से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक कस्बे की 13 वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले आलोक नामक युवक ने बुधवार दोपहर बलात्कार किया।

घटना के समय किशोरी की मां अपनी छोटी बेटी का इलाज कराने गई थी। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर बुधवार को आलोक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वह जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर मठिया गांव का रहने वाला है। किशोरी के घर से सटा उसका ननिहाल है जहां वह रह रहा था।

Web Title: Mumbai Police Rape friendship Instagram taking her Gujarat 21 year old youth rape 13 year old girl return home informed incident

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे