लाइव न्यूज़ :

Mumbai Police Murder: शव को ट्रॉली बैग में भरा, ठिकाने लगाते समय खुला भेद, 2 दो मूक-बधिर शख्स ने हथौड़े से पीट-पीटकर मूक-बधिर अली शेख को मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2024 09:48 IST

Mumbai Police Murder: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक सिपाही ने प्लेटफॉर्म संख्या 11 पर एक व्यक्ति को बड़े ट्रॉली बैग के साथ देखा।

Open in App
ठळक मुद्देचार घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया गया। हत्या पाइधोनी में हुई थी इसलिए मामले को वहां स्थानांतरित कर दिया गयासह-आरोपी शिवजीत सुरेंद्र सिंह को पड़ोसी ठाणे के उल्हासनगर से पकड़ा गया।

Mumbai Police Murder: मुं‍बई में पुलिस ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने, शव को ट्रॉली बैग में भरकर उसे ठिकाने लगाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी मूक-बधिर हैं जबकि मृतक भी मूक-बधिर था और वे आपस में एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि चार घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया गया। अधिकारी ने बताया, घटना उस समय सामने आई जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक सिपाही ने प्लेटफॉर्म संख्या 11 पर एक व्यक्ति को बड़े ट्रॉली बैग के साथ देखा।

संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया और बैग की तलाशी लेने पर शव बरामद हुआ। जांच में पता चला कि शव सांताक्रूज के कलिना के रहने वाले अरशद अली सादिक अली शेख (30) का था। दादर रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया, “व्यक्ति की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या की गई थी।

चूंकि हत्या पाइधोनी में हुई थी इसलिए मामले को वहां स्थानांतरित कर दिया गया।” उन्होंने बताया कि दादर स्टेशन पर हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम जय प्रवीण चावड़ा है, जबकि सह-आरोपी शिवजीत सुरेंद्र सिंह को पड़ोसी ठाणे के उल्हासनगर से पकड़ा गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर