लाइव न्यूज़ :

मुंबई: कांस्टेबल पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 22, 2020 15:13 IST

मृतक महिला के भाई ने पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया कि बर्डे उनकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि सोमवार को बर्डे जब एसआरपीएफ कैंप में अपने घर पहुंचे तो पत्नी को फंदे से लटका हुआ देखा। वरिष्ठ निरीक्षक गितेंद्र भवसार ने बताया, ‘‘हमने धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया है लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं की है।’’ 

मुंबईगोरेगांव में राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक कांस्टेबल के खिलाफ अपनी पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है । एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कांस्टेबल प्रमोद बर्डे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बर्डे की पत्नी सुरेखा ने सोमवार को खुदकुशी कर ली।

वह राजकीय रेलवे पुलिस में कांस्टेबल थीं। मृतक महिला के भाई ने पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया कि बर्डे उनकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को बर्डे जब एसआरपीएफ कैंप में अपने घर पहुंचे तो पत्नी को फंदे से लटका हुआ देखा।

वनरई थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गितेंद्र भवसार ने बताया, ‘‘हमने धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया है लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं की है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह