शिवसेना के पूर्व पार्षद अशोक सावंत की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 8, 2018 18:35 IST2018-01-08T18:19:23+5:302018-01-08T18:35:05+5:30
शिवसेना के नेता अशोक सावंत मुंबई की समता नगर सीट से दो बार पार्षद रह चुके हैं।

शिवसेना के पूर्व पार्षद अशोक सावंत की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
मुंबई के कांदिवली इलाके में रविवार रात हुई शिवसेना के पूर्व पार्षद अशोक सावंत की हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को पुलिस ने जब्द कर लिया है। जोनल डीसीपी ने बताया कि इस हत्या की हर पहलू से जांच की जा रही है।
बता दें कि रविवार रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से शिवसेना के पूर्व पार्षद अशोक सावंत पर हमला कर दिया। उनके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया। सावंत को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि अशोक सावंत मुंबई की समता नगर सीट से दो बार पार्षद रह चुके हैं।