लाइव न्यूज़ :

मुंबईः 14 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, 50 वर्षीय चाचा और  19 वर्षीय चचेरा भाई अरेस्ट, आरोपी की घर गई थी पीड़िता और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2023 20:41 IST

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब लड़की 2014 और सितंबर 2022 के बीच उपनगरीय बोरीवली में अपने 50 वर्षीय चाचा के घर गई थी, लेकिन घटना हाल में तब प्रकाश में आई जब उसने (लड़की) अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के माता-पिता पड़ोसी पालघर जिले के विरार शहर में रहते हैं।अधिकारी ने बताया कि उसके माता-पिता ने विरार पुलिस से संपर्क किया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

मुंबईःमुंबई पुलिस ने 14 वर्षीय एक किशोरी से बलात्कार के आरोप में उसके चाचा और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

 

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब लड़की 2014 और सितंबर 2022 के बीच उपनगरीय बोरीवली में अपने 50 वर्षीय चाचा के घर गई थी, लेकिन घटना हाल में तब प्रकाश में आई जब उसने (लड़की) अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

लड़की के माता-पिता पड़ोसी पालघर जिले के विरार शहर में रहते हैं। मुंबई में एमएचबी थाने के अधिकारी ने बताया कि उसके माता-पिता ने विरार पुलिस से संपर्क किया और शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि बाद में मामले को एमएचबी थाने में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि यह घटना मुंबई में हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि शहर पुलिस ने शनिवार को लड़की के चाचा और 19 वर्षीय चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धाराओं- 376 (बलात्कार), 376-दो (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई