लाइव न्यूज़ :

हाय रे कलयुग?, कैंसर से पीड़ित 70 वर्षीय दादी को आरे कॉलोनी के पास जंगल में छोड़ आया निर्दयी 33 वर्षीय पोता, कूड़े के ढेर के पास मिली महिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2025 15:13 IST

मुंबईः सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग महिला के पोते सागर शेवाले (33), बहनोई बाबासाहेब गायकवाड़ (70) और ऑटो रिक्शा चालक संजय कादरेशम (27) को कथित तौर पर महिला को उस स्थान पर छोड़ते हुए देखा गया, जहां वह मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।कल्याण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।सरकारी कूपर अस्पताल में किया जा रहा है।

मुंबईःमहाराष्ट्र के मुंबई में कैंसर रोगी अपनी दादी को आरे कॉलोनी के पास जंगल में छोड़ने के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। लगभग 70 वर्षीय महिला 22 जून की सुबह एक कूड़े के ढेर के पास पायी गयी थी और उसकी हालत खराब थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग महिला के पोते सागर शेवाले (33), बहनोई बाबासाहेब गायकवाड़ (70) और ऑटो रिक्शा चालक संजय कादरेशम (27) को कथित तौर पर महिला को उस स्थान पर छोड़ते हुए देखा गया, जहां वह मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि तीनों को बुधवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी बोरीवली निवासी महिला को 21 जून की रात को पहले नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल ले गए, लेकिन जब अस्पताल के अधिकारियों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया, तो वे उसे आरे जंगल में ले गए और वहां छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला का इलाज अब शहर के जुहू इलाके में स्थित सरकारी कूपर अस्पताल में किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceमुंबईकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली