कंटेनर को बगल से ओवरटेक कर रही थी कार, 40 टन लोहे की प्लेट गिरने से कैब चालक मोहम्मद जमीर हसनुद्दीन सिद्दीकी की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2026 08:03 IST2026-02-28T08:02:08+5:302026-02-28T08:03:23+5:30

Mumbai News: कार चालक भारी लोहे की प्लेट के नीचे दब गया और गंभीर रूप से कुचलने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Mumbai News Cab Driver Mohammed Jameer Hasanuddin Siddiqui Killed 40-Ton Iron Plate Falls Car From Container In Wadala | कंटेनर को बगल से ओवरटेक कर रही थी कार, 40 टन लोहे की प्लेट गिरने से कैब चालक मोहम्मद जमीर हसनुद्दीन सिद्दीकी की मौत

Mumbai News

HighlightsMumbai News: मृतक की पहचान मोहम्मद जमीर हसनुद्दीन सिद्दीकी (35) के रूप में हुई है।Mumbai News: बीकेसी इलाके के मोहम्मद एस्टेट में फायर ब्रिगेड के पास एक इमारत में रहता था।Mumbai News: एर्टिगा कार (MH 04 LQ 4010) पर गिर गई, जो कंटेनर को बगल से ओवरटेक कर रही थी।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुंबई में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के वडाला ईस्ट में एक कंटेनर से लगभग 40 टन वजनी लोहे की भारी प्लेट एक कार के कैबिन पर गिर गई, जिससे 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना 27 फरवरी को रात करीब 12:55 बजे वडाला ईस्ट के खारगंगा इलाके के पास सेवरी-चेम्बूर रोड पर ईस्टर्न फ्रीवे के नीचे घटी। पुलिस के अनुसार, लोहे की प्लेट को एक कंटेनर (MH 46 CU 2076) में ले जाया जा रहा था, तभी वह अचानक एक एर्टिगा कार (MH 04 LQ 4010) पर गिर गई, जो कंटेनर को बगल से ओवरटेक कर रही थी।

कार चालक भारी लोहे की प्लेट के नीचे दब गया और गंभीर रूप से कुचलने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद जमीर हसनुद्दीन सिद्दीकी (35) के रूप में हुई है, जो बीकेसी इलाके के मोहम्मद एस्टेट में फायर ब्रिगेड के पास एक इमारत में रहता था।

पुलिस ने क्रेन और पोकलेन मशीन की मदद से लोहे की प्लेट हटाई और शव बरामद किया, जिसे पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी औपचारिकताओं के लिए केईएम अस्पताल भेजा गया। इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Web Title: Mumbai News Cab Driver Mohammed Jameer Hasanuddin Siddiqui Killed 40-Ton Iron Plate Falls Car From Container In Wadala

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे