लाइव न्यूज़ :

मृत्यु के 12 घंटे बाद मिला स्कॉर्पियो कार के मालिक मनसुख हिरेन का शव, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2021 12:55 IST

उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर के बाहर मिले विस्फोटकों से लदे वाहन के कथित मालिक मनसुख हीरेन के विसरा को विश्लेषण के लिए एक फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देहीरेन की मौत के कारण को लेकर राय शनिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रखी गई है.अंबानी के बहुमंजिला घर 'एंटीलिया' के निकट 25 फरवरी को मनसुख की 'स्कॉर्पियो' कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में हीरेन का बयान दर्ज किया था.

मुंबईः उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो कार के मालिक मनसुख हिरेन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज आई है.

इसमें उल्लेख किया गया है कि हिरेन की मौत 12 घंटे पहले हुई. रात आठ बजे पोस्टमार्टम शुरू हुआ. इसके 12 घंटे पहले यानी सुबह आठ से नौ बजे के दरमियान उनकी मौत हुई. मृत्यु के 12 घंटे पहले वे कहां थे, इसका पता कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से लगाया जा रहा है.

हिरेन की संदिग्ध मौत के बारे में जांच दल को अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. उनका मोबाइल भी गायब होने से सीडीआर ख्ंागाला जा रहा है. महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आज मोबाइल को कब्जे में लिया. एटीएस के अनुसार, अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि हिरेन को दो दिनों से आ रहे मोबाइल कॉल सहित आखिरी कॉल किसने किया था और उनकी किस-किस से बात हुई थी.

इस मामले की जांच मुंबई अपराध शाखा से शनिवार को एटीएस को सौंपा गया. इसके मद्देनजर एटीएस के जयजीत सिंह ने सुबह घटनास्थल पहंुचकर पूरे मामले की जांच की. मृत हिरेन का शव देखकर जरूरी निर्देश दिए. अधिकारियों ने पेडर रोड स्थित एंटीलिया बंगले के आसपास और मुंब्रा रेती बुंदर रोड से लगी खाड़ी के किनारे वाले परिसर में, जहां हिरेन का शव मिला था, की गहन जांच की. विभिन्न टीम बनाकर सभी संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है. डूबने से मौत!

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज प्राप्त पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि हिरेन के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं. इस रिपोर्ट में मृत्यु का कारण नहीं दिया गया है. ऐसे में हिरेन के विसरा को संरक्षित रखा गया है और रासायनिक विश्लेषण के लिए मुंबई के कलिना में फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है.''

अधिकारी ने कहा कि डूबने से हिरेन की मौत होने की आशंका है. दोबारा पोस्टमार्टम का किया था अनुरोध हिरेन के परिवार वालों ने अनुरोध किया था कि की मनसुख का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाए, लेकिन, जांच में पारदर्शिता का भरोसा दिलाकर ठाणे पुलिस ने शाम पांच बजे के दरमियान अंतिम संस्कार के लिए शव कब्जे में लिया. भाई और दोस्तों ने जताई हत्या की आशंका!

मनसुख के साथ मारपीट कर उसका शव पानी में फें क दिए जाने की आंशका मनसुख के भाई विनोद हिरेन ने जताई है. उसी दौरान डॉ. बाबासाहब आंबेडकर रोड पर स्थित सोसायटी विजय पाम के बाहर एकत्रित हुए हिरेनके दोस्तों ने भी उनकी मौत को लेकर कई आशंकाएं व्यक्त कीं.

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसमुकेश अंबानीउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह