लाइव न्यूज़ :

पढ़ाई को लेकर मां ने बेटी को डांटा, किशोरी ने कराटे बेल्ट से गला घोंट कर मार डाला, लड़की ने पिता को मैसेज किया- 'मैंने सबकुछ कर के देख लिया, मैं हार गई'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2021 15:38 IST

घटना 30 जुलाई को नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे30 जुलाई को महिला ने एक बार फिर पढ़ाई को लेकर बेटी को डांटा।पिता को फोन कर बताया कि उसकी मां दरवाजा नहीं खोल रही।वह घर में ताला लगाकर बाहर चली गई।

ठाणेः नवी मुंबई में पढ़ाई को लेकर डांटे जाने से नाराज एक किशोरी ने कराटे की बेल्ट से मां की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने बाद में इसे दुर्घटनावश मौत का मामला बताने की कोशिश की। यह घटना 30 जुलाई को नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में हुई। किशोरी (15) के माता-पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे इसलिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी के लिए कोचिंग को लेकर उन्होंने उसका नामांकन करा दिया।

रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की मेडिकल पाठ्यक्रम की पढाई नहीं करना चाहत थी और इसलिए उसका और मां (40) के साथ अकसर कहासुनी होती थी। अधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई को पिता ने लड़की को मोबाइल फोन पर खेलने को लेकर डांटा था जिससे नाराज होकर वह पास में ही रहने वाले एक रिश्तेदार के घर चली गई थी।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी की मां जब उसे वहां बुलाने गई तो लड़की ने लौटने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह पढ़ाई को लेकर परेशान करने से तंग आ गई है और अभिभावकों के खिलाफ अब पुलिस में शिकायत दर्ज करा देगी। इसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर पुलिस थाने गई, जहां पुलिसकर्मियों ने दोनों को ही समझाया।

अधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई को महिला ने एक बार फिर पढ़ाई को लेकर बेटी को डांटा और इस दौरान महिला ने कथित तौर पर चाकू दिखाकर लड़की को धमकाया दी। उन्होंने कहा कि चाकू देखकर डरी लड़की ने महिला को धक्का दिया, जिससे उसका सिर एक फर्नीचर के कोने से जा टकराया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद महिला ने अर्ध-बेहोशी की हालत में पास पड़ी कराटे बेल्ट को पकडने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने बेल्ट को पकड़ लिया और उससे मां की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद लड़की ने अपने पिता और रिश्तेदार को मां के फोन से संदेश भेजा, ''मैंने सबकुछ कर के देख लिया, मैं हार गई।''

इसके बाद वह घर में ताला लगाकर बाहर चली गई और पिता को फोन कर बताया कि उसकी मां दरवाजा नहीं खोल रही। इसके बाद पिता ने रिश्तेदार को फोन किया, जिसने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि महिला बिस्तर पर मृत पड़ी हुई है और बेल्ट उसके गर्दन में लिपटी है।

पुलिस को लड़की के बयान पर शक हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि महिला की मौत सिर में चोट लगने और गला घोंटे जाने की वजह से हुई है। अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ के दौरान पुलिस को लड़की की भूमिका पर संदेह हुआ।

पुलिस ने लड़की को विश्वास में लेते हुए पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। किशोरी को सोमवार को हिरासत में लिया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज