लाइव न्यूज़ :

मुंबईः स्टेट बैंक में घूसे नकाबपोश लुटेरे, कर्मचारी को मारी गोली और लूट ले गए 2.5 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2021 11:36 IST

प्रविंद पड़वाल ने बताया कि लूटरों ने बैंक कर्मचारी को गोली मारी और कैशियर से लगभग 2.5 लाख रुपये एकत्र किए और भाग गए। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना बुधवार मुंबई में एसबीआई की दहिसर शाखा में घटित हुईदो नकाबपोश बैंक में दाखिल हुए और कैशियर से 2.5 लाख रुपए लूट ले गए

मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के संविदा कर्मचारी की मुंबई में बैंक की दहिसर शाखा में नकाबपोश लूटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बैंक से 2.5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी प्रविंद पड़वाल ने कहा कि "बैंक की दहिसर शाखा में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद एसबीआई के एक अनुबंध कर्मचारी की मौत हो गई। लूटेरों में से एक ने कर्मचारी पर गोली चला दी।

प्रविंद पड़वाल ने बताया कि लूटरों ने बैंक कर्मचारी को गोली मारी और कैशियर से लगभग 2.5 लाख रुपये एकत्र किए और भाग गए।  उनकी तलाश के लिए कुल आठ टीमों का गठन किया गया है।आगे की जांच जारी है।

एटीएम का सुरक्षा गार्ड, खाना पहुंचाने वाला बनकर पुलिसकर्मियों ने चेन झपटमार को पकड़ा

मुंबई के वी बी नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने एक चेन झपटमार को पकड़ने के लिए एटीएम के सुरक्षा गार्ड और खाना पहुंचाने वाले व्यक्ति का भेष बनाया। आरोपी के विरूद्ध झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कुर्ला में फैसल अली यूसुफ अली शेख (27) ने एक महिला की सोने की चेन झपट ली थी, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए एक टीम बनायी गई और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई।

अधिकारी ने कहा, '' हमने पाया कि झपटमार ने अपनी मोटरसाइकिल एक एटीएम बूथ के पास खड़ी की थी। उसे शक नहीं हो, इसके लिए एक वी बी नगर थाने के एक पुलिसकर्मी ने सुरक्षा गार्ड की वर्दी पहन ली और शेख को पकड़ने के लिए वहीं खड़ा हो गया।'' उन्होंने कहा कि बाद में पता चला कि शेख एलबीएस रोड पर ईरानीवाड़ी में रहता है और इसके बाद एक पुलिसकर्मी खाना पहुंचाने वाला व्यक्ति बनकर इलाके में गया और शेख को गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :मुंबईSBIक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े