लाइव न्यूज़ :

संपत्ति विवाद के चलते मुंबई में शख्स ने बूढ़ी मां को बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर मार डाला, शव को नदी में फेंका, पुलिस ने ऐसे पता लगाया

By अनिल शर्मा | Updated: December 8, 2022 07:42 IST

पुलिस ने बताया कि महिला का बड़ा बेटा अमेरिका में रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302,201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे संपत्ति विवाद के चलते बेटे ने अपनी 74 वर्षीय मां की बेरहमी से हत्या कर दी।हत्या के बाद शव को रायगढ़ जिले में एक नदी में फेंक दिया। पुलिस ने नौकर और मृतका के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई: यहां के विले पार्ले इलाके से एक चौंकानेवाली घटना सामने आई है। संपत्ति विवाद के चलते एक शख्स ने अपनी 74 वर्षीय मां की बेरहमी से हत्या कर दी। शख्स ने अपनी मां को बेसबॉल बैट से बार-बार सिर पर वार कर मार डाला। इसके बाद शव को एक नदी में फेंक दिया। जुहू पुलिस ने आरोपी बेटे सचिन कपूर और मृतका के नौकर छोटू उर्फ लालूकुमार मंडल (25) को गिरफ्तार किया है। 

मृतका की पहचान वीना कपूर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात कल्पतरू सोसाइटी के सुरक्षा पर्यवेक्षक ने जुहू पुलिस से संपर्क किया और कहा कि बुजुर्ग महिला वीना कपूर लापता हो गई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका वीना कपूर का मोबाइल लोकेशन उसके बिल्डिंग के पास मिला, जबकि उसके बेटे का मोबाइल पनवेल में था। अगले दिन पुलिस ने उसके बेटे और उसके नौकर को थाने बुलाया और सख्ती से पूछताछ की, जहां दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ के दौरान, आरोपी सचिन कपूर ने खुलासा किया कि गुस्से में आकर उसने बेसबॉल के बल्ले से अपनी मां के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने कहा कि उनके बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसने अपराध किया और उसके शव को रायगढ़ जिले में एक नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला का बड़ा बेटा अमेरिका में रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302,201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा