लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल कर मांगता था अश्लील तस्वीरें, 700 से ज्यादा फोटो की वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2020 08:35 IST

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी 20 साल का है और वह 12वीं फेल है। आरोपी सोशल मीडिया पर 9 से 15 साल की उम्र की लड़कियों को टारगेट करता था। 4 सितंबर को पुलिस को मामले में शिकायत मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर पुलिस सेल ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी गुजरात का निवासी है।पुलिस के मुताबिक आरोपी सीरियल साइबरस्टाकर बताया जा रहा है। वह पहले भी ऐसे मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में क्राइम ब्रांच के साइबर पुलिस सेल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस को  700 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं। आरोपी का नाम अल्फाज अनवर अली जमानी है। आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर पुलिस सेल ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 12 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अल्फाज सीरियल साइबरस्टाकर बताया जा रहा है। वह पहले भी इसी तरह के केस में पुणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स साइबर पुलिस ने जिस आरोपी अल्फाज अनवर अली जमानी को गिरफ्तार किया है, वो 20 साल का है और 12वीं फेल है। गुजरात के रहने वाले अल्फाज अनवर अली जमानी को पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी, साइबर स्टैकिंग, नाबालिग लड़कियों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी नाबालिग लड़कियों से दोस्ती कर उनके अकाउंट को हैक कर उसके नग्न और अर्द्ध नग्न फोटो और वीडियो भेजने को मजबूर करता था। आरोपी पर बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से रोकथाम (पोक्सो) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 700 से अधिक लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद की हैं। एक अधिकारी ने कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि उसने कोई फोटो या वीडियो पोर्न वेबसाइटों को बेचा है या ऐसा करने की योजना बना रहा है।"

जानिए आरोपी कैसे करता था नाबालिगों का अकाउंट यूज

डीसीपी डॉ. रश्मि करंदीकर ने कहा कि 4 सितंबर को उनके पास 7 नाबालिग लड़कियों के माता-पिता की ओर से शिकायत की गई थी कि कोई उनकी बेटियों की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर रहा है। इसके बाद साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने जांच शुरू की और उसी में अल्फाज को ट्रेस किया गया।

डीसीपी डॉ. रश्मि करंदीकर ने कहा कि आरोपी  9 से 15 साल की उम्र की लड़कियों को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। बाद में वह उनसे दोस्ती कर उनकी फोटो को इस तरह मॉर्फ करता था कि फोटो बेहद अश्लील लगें। इसके बाद वह इन अश्लील फोटो को इन लड़कियों को वापस भेजकर उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इसके बाद इसी बहाने इन लड़कियों से उनके इंस्टाग्राम का पासवर्ड व यूजर आईडी मांग लेता था। बाद में वह इस इंस्टाग्राम से अश्लील फोटो अलग-अलग लोगों को भेजता था और उनसे रेट की बात करता था।

टॅग्स :मुंबईसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े