लाइव न्यूज़ :

Mumbai Ki Samachar: मोबाइल को लेकर हुई नोकझोंक के बाद पत्नी को मौत के घाट उतारा, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 9, 2020 14:23 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पत्नी के मोबाइल फोन देने से इनकार करने पर पहले उसने गाली-गलौच की और फिर कथित रूप से किचन के चाकू से कई बार उसपर वार किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन कुछ पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी जेम्स जॉन कुर्रैया (51) नशे में धुत हालत में घर आया और अपनी पत्नी जेम्स कुर्रैया (45) से उसका मोबाइल फोन मांगने लगा।

मुंबई: शहर के उपनगरीय चेंबूर इलाके में एक व्यक्ति ने मोबाइल देने से इनकार करने पर अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार दे रात एमएचएडीसी कॉलोनी में दंपत्ति के घर पर हुई जब आरोपी जेम्स जॉन कुर्रैया (51) नशे में धुत हालत में घर आया और अपनी पत्नी जेम्स कुर्रैया (45) से उसका मोबाइल फोन मांगने लगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पत्नी के मोबाइल फोन देने से इनकार करने पर पहले उसने गाली-गलौच की और फिर कथित रूप से किचन के चाकू से कई बार उसपर वार किया। पीड़िता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन कुछ पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरसीएफ थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सोपान निगहोट ने कहा, ''हमने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया मृतक उसकी दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी उपनगरीय मानखुर्द में रहती है।''  

टॅग्स :मुंबईहत्याकांडमोबाइलक्राइमकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये