लाइव न्यूज़ :

पति और ससुरालवालों ने कहा, हमें लड़का चाहिए,  महिला ने तीन माह की बच्ची को पानी की टंकी में डालकर मारा, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2021 21:32 IST

दूसरी बार गर्भवती होने पर उसके परिवार को गर्भ में बच्ची होने का अंदेशा हुआ और उन्होंने उसका गर्भपात करा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनशीला पदार्थ खिलाकर बच्चे को अगवा कर लिया है।तीन और बार महिला का गर्भपात कराया गया।टीम गठित की गईं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

मुंबई:मुंबई के कालाचौकी इलाके में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों से कथित तौर पर लड़के के लिए ताने मिलने से परेशान हो कर अपनी तीन माह की बच्ची को घर में बनी पानी की टंकी में डुबा दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को कालाचौकी के फेरबंदर इलाके में संघर्ष सदन इमारत में हुई। अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी ने शुरू में दावा किया था कि मंगलवार को एक महिला उसके घर आई थी और उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बच्चे को अगवा कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की और संदिग्ध महिला का रेखाचित्र (स्केच) भी जारी किया। संदिग्ध का पता लगाने के लिए टीम गठित की गईं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा की एक टीम ने बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता और उसके पति को बुलाया ताकि घटना के बारे में और जानकारी मिल सके।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने महिला को भरोसे में लेकर पूछताछ की,जिसपर महिला के अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची को पानी की टंकी में डाल दिया और यह टंकी घर में रखी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का विवाह 2011 में हुआ था और उनके एक बच्ची है।

उसने बताया कि दूसरी बार गर्भवती होने पर उसके परिवार को गर्भ में बच्ची होने का अंदेशा हुआ और उन्होंने उसका गर्भपात करा दिया। इसी प्रकार तीन और बार महिला का गर्भपात कराया गया। उन्होंने बताया इस वर्ष अगस्त में उसने एक बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद पूरे परिवार ने उससे संबंध समाप्त कर लिए। पुलिस ने शव बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईहत्यामुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली