बर्थडे के दिन केक लाने में हुई देरी तो कातिल बना पति, पत्नी को मारा चाकू; गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2024 16:23 IST2024-06-06T16:21:03+5:302024-06-06T16:23:48+5:30

मुंबई: पुलिस ने कहा कि शिंदे ने अपनी पत्नी से जन्मदिन समारोह के लिए केक लाने को कहा। हालांकि महिला ने केक का ऑर्डर दिया था, लेकिन केक देर से पहुंचा। इससे उसका पति नाराज हो गया और उनके बीच तीखी बहस होने लगी। उनकी लड़ाई के दौरान, शिंदे ने अपनी पत्नी को गाली देना शुरू कर दिया।

Mumbai Husband Bringing His Birthday Cake Attacks Wife With Kitchen Knife and Stabs Son Arrested | बर्थडे के दिन केक लाने में हुई देरी तो कातिल बना पति, पत्नी को मारा चाकू; गिरफ्तार

बर्थडे के दिन केक लाने में हुई देरी तो कातिल बना पति, पत्नी को मारा चाकू; गिरफ्तार

मुंबई: बर्थडे का दिन हर किसी के लिए बहुत खास होता है। सभी अपने जन्मदिन पर बहुत खुश होते हैं और केक काटने के लिए काफी उत्सुक होते हैं। मगर आपकी यह उत्सुकता किसी की जान को जोखिम में डाल दे तो यह परेशानी का सबब बनती है। दरअसल, मुंबई में एक शख्स ने अपने जन्मजिन के केक के आने में देरी के कारण अपनी ही पत्नी और बच्चे पर हमला कर दिया। यह हैरान करने वाली घटना मुंबई के अंधेरी इलाके की है। हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया और कही छिप गया। 

हालांकि, पुलिस ने फौरन मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद कुछ दिनों की पड़ताल के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लातूर भाग गया था। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कि तो जांच दल को सूचना मिली जिसके बाद वे लातूर पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस शिंदे को वापस मुंबई ले आई। उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपने पति और बेटे के साथ अंधेरी के साकीनाका इलाके में रहती है। यह घटना उसके पति राजेंद्र शिंदे के जन्मदिन पर हुई। पुलिस ने कहा कि शिंदे ने अपनी पत्नी से जन्मदिन समारोह के लिए केक लाने को कहा। हालांकि महिला ने केक का ऑर्डर दिया था, लेकिन केक देर से आया। इससे उसका पति नाराज हो गया और उनके बीच तीखी बहस हुई। उनके झगड़े के दौरान, शिंदे ने अपनी पत्नी को गाली देना शुरू कर दिया। उनके बेटे ने बीच-बचाव करने और संघर्ष को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन सभी प्रयास व्यर्थ गए।

झगड़े के दौरान शिंदे ने रसोई के चाकू से अपनी पत्नी की कलाई पर हमला कर दिया। शिकायत में पुलिस को यह भी बताया गया कि उसके पति ने उनके बेटे के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद वह मौके से भाग गया। 

घटना के बारे में पुलिस को सूचित किए जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। घायल महिला को आनन-फानन में राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया और उसे छुट्टी दे दी गई। इस बीच, महिला के बेटे का अभी भी इलाज चल रहा है।

Web Title: Mumbai Husband Bringing His Birthday Cake Attacks Wife With Kitchen Knife and Stabs Son Arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे