लाइव न्यूज़ :

गर्भवती पत्नी ने मारपीट, महिला का आरोप- अंधविश्वास की वजह से गर्भ गिराने का बनाता था दबाव

By भाषा | Updated: July 4, 2018 16:00 IST

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अंधविश्वास के कारण कुछ समय से गर्भ गिराने के लिए दबाव बना रहा था और उसने गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने कल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

मुंबई , 4 जुलाई: पुलिस ने अपनी गर्भवती पत्नी से कथित तौर पर मारपीट करने और मारपीट के कारण अजन्मे बच्चे की मौत के आरोप में 30 वर्षीय एक वकील को गिरफ्तार किया है। पीड़िता नयी दिल्ली की रहने वाली है और वकालत भी करती है। कुछ महीने पहले उसकी शादी हुई थी और वह दक्षिण मुंबई में कोलाबा में पति के साथ रहने चली गयी थी।

पुलिस उपायुक्त (जोन - एक) मनोजकुमार शर्मा ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद दंपति के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होने लगा। महिला ने इस सप्ताह कोलाबा पुलिस को अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ मारपीट की जिसके कारण 11 सप्ताह का गर्भ गिर गया।

छत्तीसगढ़: विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, 71 गिरफ्तार

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अंधविश्वास के कारण कुछ समय से गर्भ गिराने के लिए दबाव बना रहा था और उसने गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने कल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 315 (शिशु का जीवित पैदा होना रोकने या जन्म के बाद उसको मारने के आशय से किया गया कृत्य), 324 (जख्मी करना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 506 ( डराना - धमकाना) के तहत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।आरोपी को कल अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह