लाइव न्यूज़ :

मुंबईः हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2020 08:47 IST

पुलिस ने अमृता धनोआ के साथ ऋचा सिंह नाम की एक लड़की को भी पकड़ा है, जो कि स्ट्रगलिंग अभिनेत्री और मॉडल है.

Open in App
ठळक मुद्देदोनों पर बड़े होटलों में लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए उपलब्ध कराने का आरोप है. अमृता धनोआ बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट रह चुके अभिनेता अरहान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड है.

मुंबई पुलिस ने गोरेगांव के एक पांच सितारा होटल में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक बॉलीवुड अभिनेत्री और एक मॉडल को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीएसपी डी. एस. स्वामी की अगुवाई में पुलिस ने होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस दौरान अभिनेत्री अमृता धनोआ (32) और मॉडल रिचा सिंह को गिरफ्तार किया गया. दोनों पर बड़े होटलों में लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए उपलब्ध कराने का आरोप है.

अभिनेत्री अमृता धनोआ बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट रह चुके अभिनेता अरहान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड है. पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के तहत नकली ग्राहकों को होटल में भेजा गया. उन्होंने लड़कियां उपलब्ध कराने वालों से मुलाकात की. इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर दो लड़कियों को वहां से मुक्त कराया. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अरहान के साथ पांच वर्ष लिव-इन में रहीं अमृता अमृता दावा कर चुकी है कि अरहान पांच साल तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं. कुछ दिन पहले अमृता ने बताया था कि धोखेबाजी और पैसे हड़पने की वजह से उसने अरहान के साथ रिश्ता तोड़ लिया था. इससे पहले अमृता ने एक इंटरव्यू में अरहान के शो से बाहर आने के बाद एक बार फिर से कानूनी प्रकिया को आगे बढ़ाने की बात कही थी.

पुलिस ने अमृता धनोआ के साथ ऋचा सिंह नाम की एक लड़की को भी पकड़ा है, जो कि स्ट्रगलिंग अभिनेत्री और मॉडल है. डिंडोशी पुलिस थाने में इन दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (3), 34 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

टॅग्स :सेक्स रैकेटमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना