लाइव न्यूज़ :

मुंबई: जीएसटी सुपरिटेंडेंट ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के 30वें फ्लोर से कूद कर दी जान, मामले की जांच जारी

By विनीत कुमार | Updated: May 14, 2019 08:51 IST

पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ रिकॉर्ड (एडीआर) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने इस दौरान उनके कार्यालय में मौजूद लोगों का बयान भी दर्ज किया है।

Open in App

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के 51 साल के एक सुपरिटेंडेंट ने मुंबई के कैफे परेड में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के 30वें माले से कूद पर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार अधिकारी की पहचान हरेंद्र कपाड़िया के तौर पर हुई है और यह घटना सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के तत्काल के बाद हरेंद्र को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मिडडे अखबार के अनुसार एक अधिकारी ने बताया, 'कपाड़िया अपनी बीमारी से परेशान थे। करीब 8 से 10 महीने पहले ब्रेन स्ट्रोक की वजह से उन्होंने काम पर आना बंद कर दिया था। इसके बाद कोकिलाबेन अस्पताल में  उनकी ब्रेन सर्जरी भी हुई थी।'

अधिकारी के अनुसार, 'इसके बाद करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने दोबारा काम पर आना शुरू किया लेकिन उनकी याददाश्त कमजोर हो गई थी। शुरुआती जांच में यही बात सामने आई है कि उन्होंने अपनी बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया।'

पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ रिकॉर्ड (एडीआर) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने इस दौरान उनके कार्यालय में मौजूद लोगों का बयान भी दर्ज किया है।

टॅग्स :मुंबईजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली