लाइव न्यूज़ :

मुम्बई: गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की मां जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 12, 2020 06:07 IST

एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा विट्ठल पुजारी (62) को एक डेवलपर से कथित रूप से 10 लाख रुपये जबरन वसूलने को लेकर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुम्बई पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की मां को उपनगरीय क्षेत्र विखरोली के एक बिल्डर से कथित रूप से जबरन वसूली करने को लेकर गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा विट्ठल पुजारी (62) को एक डेवलपर से कथित रूप से 10 लाख रुपये जबरन वसूलने को लेकर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की मां को उपनगरीय क्षेत्र विखरोली के एक बिल्डर से कथित रूप से जबरन वसूली करने को लेकर गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा विट्ठल पुजारी (62) को एक डेवलपर से कथित रूप से 10 लाख रुपये जबरन वसूलने को लेकर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता को जनवरी और फरवरी में व्हाट्सअप और बीओटीआईएम (इंटरनेट आधारित वीडियो कॉल) पर कथित रूप से धमकी भरा कॉल आया था।

अधिकारी के अनुसार पुजारी ने बिल्डर से 10 लाख रुपये मांगे थे। वह फिलहाल विदेश में अज्ञात स्थान पर है। डेवलपर ने जबरन वसूली निरोधक ईकाई में शिकायत दर्ज करायी। उसके बाद फरवरी में मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों के अनुसार इस ईकाई ने इस मामले में पुजारी के सहयोगी सुनील अंगाने और उसके रिश्तेदार सुरेश कुमार सुवर्ण समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि पुजारी की मां ने जबरन वसूली गयी रकम गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों में जमा की। मामले की जांच चल रही है।

टॅग्स :मुंबईक्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?