Mumbai Fire: बॉलीवुड सिंगर शान की बांद्रा बिल्डिंग में आग लगने से बुजुर्ग महिला घायल, 14 को बचाया गया
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 24, 2024 09:38 IST2024-12-24T09:37:05+5:302024-12-24T09:38:07+5:30
Mumbai Fire:इमारत से 14 लोगों को बचा लिया, जबकि परिसर में 80 वर्षीय एक महिला बेहोश पाई गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

photo-lokmat
Mumbai Fire: मुंबई के बांद्रा इलाके में सोमवार की देर रात 15 मंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट में आग लग गई। इमारत में आग लगने से 80 वर्षीय एक महिला घायल हो गई। मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) के अग्निशामकों ने इमारत की सीढ़ियों का उपयोग करके विभिन्न मंजिलों से 14 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया। आग 14वीं रोड पर 16 मंजिला फॉर्च्यून एन्क्लेव इमारत की छठी मंजिल पर एक फ्लैट तक सीमित थी। बॉलीवुड गायक शान भी उसी इमारत में रहते हैं। आग छठी मंजिल के फ्लैट में लगी थी। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों का उपयोग कर इमारत से 14 लोगों को बचा लिया, जबकि परिसर में 80 वर्षीय एक महिला बेहोश पाई गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बांद्रा (पश्चिम) स्थित फॉर्च्यून एन्क्लेव इमारत की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में देर रात करीब एक बजे आग लग गई।
सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों समेत अन्य अग्निशमन उपकरण घटनास्थल पर भेजे गए। अधिकारी ने बताया कि करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। नगर निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सिरा परयानी (80) इमारत की आठवीं मंजिल पर बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें इलाज के लिए पास के भाभा अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।