लाइव न्यूज़ :

मुंबई: फर्जी वेबसाइट रैकेट का भंडाफोड़, 10 हजार लोगों से 10 करोड़ की ठगी, जानिए कैसे लगाया जाता था चूना

By विनीत कुमार | Updated: January 8, 2021 09:14 IST

मुंबई पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के बड़े गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाते थे और लोगों से ठगी करते थे। ये सबकुछ सोशल मीडिया के माध्यम से होता था।

Open in App
ठळक मुद्दे125 ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम से बना रखी थी फर्जी वेबसाइट, इसी के जरिए होती थी ठगीसोशल मीडिया जैसे फेसबुक पर लुभावने ऑफर देकर लोगों को फर्जी वेबसाइट तक लाया जाता थामुंबई पुलिस ने इस मामले में अभी 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, दूसरे आरोपियों की तलाश जारी

मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुधवार को ऑनलाइन फर्जी वेबसाइट रैकेट चलाने वाले एक गैंग के छह सदस्यों को पकड़ा। आरोपों के अनुसार ये ग्रुप करीब 10 हजारों लोगों के साथ 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है।

मुंबई पुलिस ने इस संबंध में 6 आरोपियों को भोपाल और पश्चिम बंगाल से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार इस गैंग ने नामी 125 ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम से फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। ये लोग फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार कर लोगों को लुभाते थे।

ऑनलाइन ठगी: असली-नकली में अंतर करना मुश्किल

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर आए लिंक पर क्लिक करने के साथ ये आपको फेक वेबसाइट पर ले जाता है जो कि देखने में असली वेबसाइट की तरह लगता है। ये इस तरह डिजायन किया रहता है कि आम लोग बहुत मुश्किल से नकली और असली में फर्क कर पाते हैं।

पुलिस के अनुसार, 'उदाहरण के लिए अगर ये वेबसाइट एलपीजी कनेक्शन के लेने के लिए है तो ये आपसे सभी सूचनाएं मांगेगा। इसमें आईडी प्रूफ से लेकर दूसरे दस्तावेज आदि के रिकॉर्ड शामिल होंगे। इसके बाद आपसे कुछ पैसे भी मांगे जाएंगे। ऐसा ही असली वेबसाइट पर भी होता है। लोग यहां झांसे में आकर सभी डिटेल्स भरते हैं और पैसे भी जमा करते हैं और फिर बाद में उन्हों मालूम चलता है कि वे ठगे गए हैं।'

ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए क्या करें

पुलिस ने बताया कि ऐसी ही एक शिकायत साइबर सेल के पास 15 दिसंबर को आई थी। इस मामले में उससे 3.5 लाख की ठगी की गई जो कि मांगी गई रकम का आधा ही था। पुलिस ने बताया है कि ऑनलाइन फर्जीवाड़े के मामले में और आरोपियों की तलाश हो रही है। 123 फर्जी वेबसाइट को लेकर भी जांच चल रही है। 

पुलिस ने लोगों को साथ ही आगाह किया है वे सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक प्रचार लिंक पर क्लिक नहीं करें। पुलिस के अनुसार अगर लोगों को किसी वेबसाइट पर जाकर कुछ खरीदना भी है तो उन्हें सीधे सर्च इंचन से सर्च कर उस वेबसाइट पर जाना चाहिए। साथ ही पुलिस ने बताया कि किसी भी तरह का संदेह होने पर लोगों को साइबर सेल को इस संबंध में सूचना जल्द से जल्द देनी चाहिए।

टॅग्स :मुंबई पुलिसफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई