लाइव न्यूज़ :

मरीज के साथ पहले डॉक्टर ने किया रेप फिर बनाया अश्लील वीडियो, महिला के पति को क्लिप भेजकर करने लगा ब्लैकमेल

By भाषा | Updated: October 14, 2019 14:43 IST

महिला का पिछले साल 2018 के दिसंबर में विवाह हो गया और वह उपनगर मलाड में अपने पति के घर चली गई। शादी के बाद भी आरोपी ने पीड़िता से संपर्क किया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने जब इनकार कर दिया तो आरोपी ने वीडियो साझा करने की धमकी दी।27 वर्षीय महिला डॉक्टर वंशराज द्विवेदी के संपर्क में 2015 में आई थी।

मुंबई के 58 वर्षीय एक चिकित्सक को एक मरीज का कथित रूप से बलात्कार करने और पीड़िता की एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बनाकर उसे धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मेघवाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जोगेश्वरी इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय महिला चिकित्सक वंशराज द्विवेदी के संपर्क में 2015 में आई थी।

पीड़िता ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि आरोपी ने किसी बीमारी के उपचार के लिए मई 2015 में उसे एक टीका लगाया जिसके बाद वह उसके क्लीनिक में बेहोश हो गई। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, चिकित्सक ने उसका कथित रूप से बलात्कार किया और जब वह घर लौटी तो पीड़िता को उसके मोबाइल फोन पर उसकी एक आपत्तिनजक वीडियो क्लिप भेजी गई जो चिकित्सक ने बनाई थी।

उन्होंने बताया कि जब पीड़िता ने आरोपी से वह क्लिप मांगी तो चिकित्सक ने उसे धमकाया और कहा कि यदि वह उससे शारीरिक संबंध बनाए नहीं रखती है तो वह क्लिप को ऑनलाइन साझा कर देगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद जब क्लीनिक में कोई मरीज नहीं होता था, तब आरोपी ने कई बार उसका बलात्कार किया।’’

इस बीच, महिला का पिछले साल दिसंबर में विवाह हो गया और वह उपनगर मलाड में अपने पति के घर चली गई। अधिकारी ने बताया कि हालाांकि, आरोपी ने हाल में फिर पीड़िता से संपर्क किया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।

महिला ने जब इनकार कर दिया तो उसने वीडियो साझा करने की धमकी दी। महिला के पति को तीन अक्टूबर को उसके फोन में एक वीडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें महिला और एक व्यक्ति था। जब पीड़िता के पति ने उससे इस बारे में पूछताछ की तो महिला ने उसे आरोपी के बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला का पति उसे मेघवाडी पुलिस थाने लेकर गया और उसने चिकित्सक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और प्रासंगिक धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 17 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह