लाइव न्यूज़ :

कर्ज से परेशान 43 वर्षीय पति ने घर में पत्नी की हत्या की और जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, 17 साल की बेटी सुबह कॉलेज गयी थी, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2023 16:26 IST

मुंबईः दंपती विनोद समजिस्कर और उसकी पत्नी शुभांगी के रिश्तेदार उनके घर आए तथा उन्हें दोनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। समजिस्कर ने पत्नी की हत्या की और फिर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देघटना दादर इलाके में एक ‘चॉल’ में दोपहर को हुई और घटना का पता तब चला।एक कथित सुसाइड नोट छोड़ा है। दंपती की 17 साल की बेटी सुबह कॉलेज गयी थी।

मुंबईः मध्य मुंबई में कर्ज से परेशान 43 वर्षीय व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को अपने घर में पत्नी की कथित तौर पर हत्या की और बाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दादर इलाके में एक ‘चॉल’ में दोपहर को हुई और घटना का पता तब चला।

जब दंपती विनोद समजिस्कर और उसकी पत्नी शुभांगी के रिश्तेदार उनके घर आए तथा उन्हें दोनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि समजिस्कर ने पत्नी की हत्या की और फिर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दंपती की 17 साल की बेटी सुबह कॉलेज गयी थी। समजिस्कर ने एक कथित सुसाइड नोट छोड़ा है। 

बलात्कार के मामले में 18 साल के युवक को 20 साल की कैद

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की एक अदालत ने 18 वर्षीय एक युवक को बलात्कार के मामले में 20 साल के कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने युवक को 2020 में तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का दोषी ठहराया। बलात्कार की यह घटना जब हुयी थी उस समय दोषी किशोर था।

विशेष पॉक्सो अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बुधवार को दोषी के खिलाफ 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने एक किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास करने वाले आरोपी को तीन वर्ष के कारावास और 15 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अदालत ने फैसले में कहा कि अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरोपी को एक महीने की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा। विशेष लोक अभियोजक जे पी भाटी ने बताया कि वर्ष 2021 में दनकौर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ इसराइल नामक व्यक्ति ने अश्लील हरकत की थी, तथा उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा