लाइव न्यूज़ :

Mumbai Deaf Murder Case: बोलने और सुनने में अक्षम, दो मूक-बधिर ने व्यक्ति की हत्या की, पुलिस को एक और वीडियो मिला, पीड़ित को पीट रहे आरोपी, देखिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2024 16:58 IST

Mumbai Deaf Murder Case: अदालत ने दो आरोपियों शिवजीत सिंह और जय चावड़ा को 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान अरशद अली सादिक अली शेख (30) के रूप में हुई।बैग की तलाशी लेने पर उसमें से शव बरामद हुआ।प्लेटफार्म संख्या 11 पर एक व्यक्ति को बड़ा ट्रॉली बैग लिए देखा।

Mumbai Deaf Murder Case: महाराष्ट्र के मुंबई में एक मूक-बधिर व्यक्ति की हत्या की जांच कर रही पुलिस को एक और वीडियो मिला है, जिसमें एक व्यक्ति पीड़ित को कथित तौर पर पीटता नजर आ रहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि मामले में सोमवार को गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक ने घटना के दौरान किसी को शायद वीडियो कॉल किया था। उन्होंने बताया कि यहां की एक अदालत ने मंगलवार को दो आरोपियों शिवजीत सिंह और जय चावड़ा को 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

दोनों आरोपी भी बोलने और सुनने में अक्षम हैं। यह मामला सोमवार को उस दौरान सामने आया जब रेलवे सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल ने दादर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 11 पर एक व्यक्ति को बड़ा ट्रॉली बैग लिए देखा। पुलिस के अनुसार, संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया और बैग की तलाशी लेने पर उसमें से शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अरशद अली सादिक अली शेख (30) के रूप में हुई।

वह सांताक्रूज के कलिना का निवासी था। उन्होंने बताया कि शेख की हथौड़ा मार-मारकर हत्या की गई थी। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि एक महिला को लेकर हुए झगड़े में शेख की हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सामने आए एक वीडियो में एक व्यक्ति पीड़ित को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर