लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फोन टैपिंग मामले में देवेंद्र फड़नवीस की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने थमाया नोटिस, पेश होने के दिए निर्देश

By रुस्तम राणा | Updated: March 12, 2022 19:09 IST

इस संबंध में शनिवार को फड़नवीस ने कहा, मुझे मुंबई पुलिस की तरफ से सीआरपीसी की धारा 160 के तहत एक नोटिस मिला है, जिसमें मुझे कल सुबह 11 बजे बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सीएम ने कहा, मुझे मुंबई पुलिस की तरफ से सीआरपीसी की धारा 160 के तहत मिला है नोटिसमुंबई पुलिस ने बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में पेश होने के दिए निर्देश

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस की मुश्किलें बढती हुई दिखाई दे रही हैं। मुंबई की साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस को एक नोटिस जारी कर कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में रविवार को उसके सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में शनिवार को फड़नवीस ने कहा, मुझे मुंबई पुलिस की तरफ से सीआरपीसी की धारा 160 के तहत एक नोटिस मिला है, जिसमें मुझे कल सुबह 11 बजे बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया है। मैं वहां जाकर अपना बयान दर्ज कराऊंगा।

उन्होंने इस मामले में राज्य सरकार को घेरते हुए कहा, मुझे इस बात का आश्चर्य है कि जो घोटालेबाज़ है और जिनकी CBI जांच कर रही है अगर उनको सरकार सही समय पर पकड़ती और मामले को 6 महीने दबाकर नहीं रखती तो शायद मुझे खुलासा करने की आवश्यकता नहीं होती। सरकार उनको बचाना चाहती है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि ज्वाइंट सीपी क्राइम ने मुझसे कहा कि मुझे कल बीकेसी थाने जाने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय, वे केवल आवश्यक जानकारी लेने आएंगे। इसी के चलते राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को पुणे में होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं अपने घर पर रहुंगा। वे कभी भी आ सकेत हैं। 

बता दें कि पिछले साल मुंबई के बीकेसी साइबर पुलिस थाने में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कथित तौर पर अवैध रूप से फोन टैप करने और गोपनीय दस्तावेज लीक करने का मामला दर्ज किया गया था। यह मामला राज्य के खुफिया विभाग की शिकायत पर दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह