लाइव न्यूज़ :

Mumbai Cyber ​​Fraud: 4 माह में 11.16 करोड़ रुपये?, शेयर में लगाओ और करोड़ों कमाओ, 75 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन से ठगी, कैफ इब्राहिम अरेस्ट, 33 डेबिट कार्ड-12 चेक बुक बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2024 10:24 IST

Mumbai Cyber ​​Fraud: पीड़ित की शेयर बाजार में निवेश में गहरी रुचि थी तथा उन्हें साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि शुरुआत में पीड़ित को अपने ऑनलाइन निवेश खाते में मुनाफा दिखाई दिया। मुनाफा निकालने की कोशिश की तो 20 प्रतिशत सेवा कर शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा गया। पीड़ित को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, इसलिए दक्षिण साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Mumbai Cyber ​​Fraud: मुंबई में 75 वर्षीय एक सेवानिवृत्त कैप्टन ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर आकर्षक मुनाफे के लालच में आकर साइबर धोखाधड़ी में चार माह में 11.16 करोड़ रुपये गंवा दिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि साइबर धोखाधड़ी के मामले में कुख्यात बदमाश कैफ इब्राहिम मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने उसके पास से विभिन्न बैंकों के 33 डेबिट कार्ड और 12 चेक बुक बरामद की हैं। पीड़ित की शेयर बाजार में निवेश में गहरी रुचि थी तथा उन्हें साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया था।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में पीड़ित को अपने ऑनलाइन निवेश खाते में मुनाफा दिखाई दिया। हालांकि, जब उन्होंने अपना मुनाफा निकालने की कोशिश की तो उन्हें 20 प्रतिशत सेवा कर शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा गया। पीड़ित को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, इसलिए उन्होंने दक्षिण साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया, ‘‘इस साल अगस्त और नवंबर के बीच पीड़ित से 11.16 करोड़ रुपये की ठगी की गई।’’ जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि जालसाजों ने रुपये निकालने के लिए कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया। पीड़ित ने इन खातों में 22 बार धन राशि अंतरित की थी। दो खातों की निगरानी करने पर पुलिस को पता चला कि एक महिला ने चेक के माध्यम से छह लाख रुपये निकाले थे, जिसने ‘केवाईसी’ सत्यापन के लिए पैन कार्ड उपलब्ध कराया था। पूछताछ में महिला ने कैफ इब्राहिम मंसूरी के कहने पर रुपये निकालने की बात कबूल की।

पुलिस ने मंसूरी को दक्षिण मुंबई से गिरफ्तार किया, जहां उसके पास 12 विभिन्न बैंक खातों से जुड़े 33 डेबिट कार्ड मिले जिनका इस्तेमाल पीड़ित की धन राशि से 44 लाख रुपये अंतरित करने के लिए किया गया था। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसCyber Crime Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा