लाइव न्यूज़ :

Mumbai Crime News: भारत माता जंक्शन पते पर 100 प्लेट भोजन भेजो, सांसद अरविंद सावंत का पीए बनकर 11.2 लाख रुपये की ठगी, दो जुलाई से 29 जुलाई के बीच रोजाना खाना मंगवाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2024 15:58 IST

Mumbai Crime News: रेस्तरां के मालिक जमाल मोहम्मद यासीन शेख ने कुछ दिन पहले इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के लालबाग स्थित भारत माता जंक्शन के पते पर खाना ऑर्डर किया।दो जुलाई से 29 जुलाई के बीच रोजाना खाना मंगवाया जब महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा था।कलाचौकी पुलिस थाने में धोखाधड़ी और अन्य संबंधित अपराधों के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mumbai Crime News: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद अरविंद सावंत का निजी सहायक बताकर यहां प्रसिद्ध 'बड़े मियां' रेस्तरां के मालिक से 11.2 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सूरज आर. कलाव ने कथित तौर पर भोजनालय से सैकड़ों प्लेट भोजन का ऑर्डर दिया और साथ ही शिकायतकर्ता की बेटी का सरकारी लॉ कॉलेज में दाखिला कराने का वादा भी किया। उन्होंने बताया कि रेस्तरां के मालिक जमाल मोहम्मद यासीन शेख ने कुछ दिन पहले इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

शेख ने बताया कि आरोपी ने पिछले महीने उन्हें फोन किया और खुद को सांसद अरविंद सावंत का निजी सहायक बताते हुए मध्य मुंबई के लालबाग स्थित भारत माता जंक्शन के पते पर खाना ऑर्डर किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने दो जुलाई से 29 जुलाई के बीच रोजाना खाना मंगवाया जब महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा था।

रेस्तरां मालिक का आरोप है कि उसने एक बार में पूरा बिल चुकाने की बात कही थी। जब उसने शेख का फोन उठाना बंद कर दिया तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है। अधिकारी ने बताया कि कलाचौकी पुलिस थाने में धोखाधड़ी और अन्य संबंधित अपराधों के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली