लाइव न्यूज़ :

Mumbai Crime News: साथियों के साथ साइकिल चला रहे थे इंटेल इंडिया के पूर्व ‘कंट्री हेड’ अवतार सैनी, कैब की चपेट में आने से मौत, ‘पेंटियम प्रोसेसर’ का डिजाइन तैयार करने में...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2024 14:34 IST

Mumbai Crime News: अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 5.50 बजे उस वक्त हुई जब सैनी (68) नेरुल इलाके में पाम बीच रोड पर साथियों के साथ साइकिल चला रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देतेज रफ्तार कैब ने सैनी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।दुर्घटना में सैनी घायल हो गए और अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Mumbai Crime News: इंटेल इंडिया के पूर्व ‘कंट्री हेड’ अवतार सैनी की महाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 5.50 बजे उस वक्त हुई जब सैनी (68) नेरुल इलाके में पाम बीच रोड पर साथियों के साथ साइकिल चला रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कैब ने सैनी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और वहां से भागने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में सैनी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपनगरीय चेंबूर निवासी सैनी को ‘इंटेल 386’ और ‘486 माइक्रोप्रोसेसर’ की कार्यप्रणाली पर काम करने के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कंपनी के ‘पेंटियम प्रोसेसर’ का डिज़ाइन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली