लाइव न्यूज़ :

Mumbai Crime News: 34 दिनों से लापता 19 वर्षीय युवती का शव बरामद, प्रेमी ने पहले प्रेमिका का अपहरण किया और गला घोंटकर हत्या की, फिर लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट में ‘कोड़’ से खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2024 10:57 IST

Mumbai Crime News: पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी और बाद में उसने एक लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में सुसाइड नोट में एक ‘कोड़’ लिखा था। खारघर पहाड़ियों में आरोपी ने युवती की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।कलंबोली पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

Mumbai Crime News: नवी मुंबई के खारघर इलाके में पिछले 34 दिनों से लापता 19 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी और बाद में उसने एक लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

उसने बताया कि व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में सुसाइड नोट में एक ‘कोड़’ लिखा था। कई दिनों की मेहनत के बाद जांचकर्ताओं ने पाया कि यह वन अधिकारियों द्वारा चिह्नित एक पेड़ की संख्या थी। कोड से पुलिस को युवती के शव का पता लगाने में मदद मिली। एक अधिकारी ने बताया कि खारघर पहाड़ियों में आरोपी ने युवती की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

आरोपी युवती के संबंध तोड़ने से नाराज था। युवती 12 दिसंबर को सायन से अपने कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी, जिसके बाद कलंबोली पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस को एक सूचना मिली कि कलंबोली के वैभव बुरुंगले ने 12 दिसंबर को जुईनगर रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली,

जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। इस बीच, नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने मामले की जांच के लिए एक विशेष कार्यबल का गठन किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुरुंगले के मोबाइल फोन में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसने महिला की हत्या कर दी है और वह आत्महत्या करने जा रहा है।

अधिकारी ने जानकारी दी कि सुसाइड नोट में 'एल01-501' जैसे कोड शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। यह कोड वन विभाग द्वारा चिह्नित उस पेड़ की संख्या थी, जहां बुरुंगले ने युवती का शव फेंका था। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जांच से पता चला कि युवती और बुरुंगले 12 दिसंबर को खारघर हिल्स इलाके में मौजूद थे।

पुलिस ने युवती के शव की तलाश के लिए लोनावाला के स्वंयसेवी बचावकर्ताओं की तथा दमकल सेवा, शहर एवं औद्योगिक विकास निगम तथा वन विभाग की सहायता ली। इसमें कहा गया कि युवती का शव झाड़ियों से बरामद किया गया। शव की पहचान पोशाक, कलाई घड़ी और पहचान पत्र के आधार पर की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली