लाइव न्यूज़ :

Mumbai Court: दूसरी पत्नी को मां नहीं कहा?, पिता सलीम शेख ने कैंची से हमला कर बेटा इमरान को मार डाला, पीड़ित की मां ने दी अहम गवाही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2024 20:27 IST

Mumbai Court: प्राथमिकी के मुताबिक विवाद ने हिंसक रूप तब ले लिया जब सलीम ने इमरान पर हमला कर दिया। खतरा भांपते हुए शिकायतकर्ता पुलिस थाने मदद के लिए पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देसलीम ने कैंची से हमला कर इमरान को बुरी तरह घायल कर दिया था। प्राथमिकी के मुताबिक अस्पताल में इमरान को मृत घोषित कर दिया गया।धारदार हथियार से खुद को घायल कर अपनी जान दे दी थी।

Mumbai Court:मुंबई की एक अदालत ने एक व्यक्ति को उसकी दूसरी पत्नी को मां कहने से इनकार करने पर बेटे की हत्या करने का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनायी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस डी तावशिकर ने सोमवार को यह कहते हुए आरोपी सलीम शेख को 2018 में हुई हत्या के लिए दोषी ठहराया कि अभियोजन पक्ष ने सफलतापूर्वक साबित कर दिया कि ‘इस वारदात का एकमात्र सूत्रधार’ वही है। पीड़ित की मां (शेख की पहली पत्नी) ने शिकायत दर्ज करायी थी कि अगस्त, 2018 में जब उसके बेटे इमरान ने सलीम शेख की दूसरी पत्नी को मां कहने से इनकार कर दिया, तब दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। प्राथमिकी के मुताबिक विवाद ने हिंसक रूप तब ले लिया जब सलीम ने इमरान पर हमला कर दिया। खतरा भांपते हुए शिकायतकर्ता पुलिस थाने मदद के लिए पहुंची।

लेकिन जबतक पुलिस दक्षिण मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में सलीम के घर पर पहुंची तबतक सलीम ने कैंची से हमला कर इमरान को बुरी तरह घायल कर दिया था। प्राथमिकी के मुताबिक अस्पताल में इमरान को मृत घोषित कर दिया गया। सलीम शेख के वकील ने दावा किया कि इमरान नशे में था और उसने धारदार हथियार से खुद को घायल कर अपनी जान दे दी थी।

हालांकि, अदालत ने इन दलीलों को नजरअंदाज कर दिया और कहा कि यदि पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया होता तो उसकी मां मदद के लिए थाने नहीं जाती। अदालत ने कहा कि यदि उसने खुदकुशी की होती तो उसकी मां एवं अन्य (चश्मदीद) ने उसे रोकने की कोशिश करते।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceहत्याकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?