लाइव न्यूज़ :

Mumbai Bus Accident: 7 की मौत और 49 घायल, टक्कर के बाद कई वाहन घसीटते चले गए, देखें मंजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2024 10:28 IST

Mumbai Bus Accident: दुर्घटना के पांच घंटे से अधिक समय बाद मीडिया के साथ इसका विवरण साझा करते हुए बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था।’’

Open in App
ठळक मुद्दे टक्कर के बाद कई वाहन घसीटते चले गए या क्षतिग्रस्त हो गए।अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मृतक संख्या बढ़कर 7 हो गई है। बुद्ध कॉलोनी नामक आवासीय सोसाइटी में घुस गई और तब जाकर रुकी।

Mumbai Bus Accident: मुंबई में ‘बेस्ट’ बस दुर्घटना में तीन और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) इलाके में हुई इस दुर्घटना में 49 अन्य लोग घायल हो गए, जबकि शुरुआती रिपोर्ट में 22 लोगों के घायल होने की बात कही गई थी। दुर्घटना के पांच घंटे से अधिक समय बाद मीडिया के साथ इसका विवरण साझा करते हुए बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था।’’

‘बेस्ट’ के मुताबिक दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद कई वाहन घसीटते चले गए या क्षतिग्रस्त हो गए। ‘बेस्ट’ ने कहा कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस की ‘‘गति बढ़ गई’’। अधिकारियों के अनुसार, बस चालक संजय मोरे को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार रात बताया कि दुर्घटना स्थल से तीन लोगों को पास के भाभा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मृतक संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, कुर्ला स्टेशन से साकीनाका जा रही ‘बेस्ट’ बस के चालक ने रूट ए322 पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस पैदल यात्रियों और वाहनों को कुचलने के बाद बुद्ध कॉलोनी नामक आवासीय सोसाइटी में घुस गई और तब जाकर रुकी।

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि यह बस हैदराबाद स्थित ‘ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक’ द्वारा निर्मित 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक वाहन थी और इसे ‘बेस्ट’ ने पट्टे पर लिया था। मुंबई पुलिस ने कुर्ला स्टेशन को जोड़ने वाले एसजी बर्वे मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है।

परिवहन निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि एसजी बर्वे मार्ग को यातायात के लिए बंद किए जाने के कारण बेस्ट कुर्ला स्टेशन तक बसें चलाने के बजाय अन्य निकटवर्ती स्थानों से 10 मार्गों पर बसें चला रही है। बर्वे रोड कुर्ला स्टेशन को जोड़ने वाले सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। बर्वे रोड पर स्थित कुर्ला बस स्टैंड से बड़ी संख्या में यात्री बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए बस लेते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट