लाइव न्यूज़ :

मुंबई: ब्रिटिश एम्बेसी में काम करने वाली ब्रिटिश महिला के साथ क्लब में हुई छेड़छाड़, एक गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 6, 2022 14:28 IST

मुंबई में एक ब्रिटिश महिला उस वक्त छेड़छाड़ की शिकार हुई, जब वह बांद्रा स्थित एक क्लब में अपने पति और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गई हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने बांद्रा स्थित क्लब में ब्रिटिश महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तारब्रिटिश महिला उस वक्त छेड़छाड़ की शिकार हुई, जब वो पार्टी करने के लिए क्लब में गई थी घटना के वक्त मौजूद ब्रिटिश महिला के पति और दोस्तों ने भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया

मुंबई: ब्रिटिश एम्बेसी में काम करने वाली एक ब्रिटिश महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक ब्रिटिश महिला उस वक्त छेड़छाड़ की शिकार हुई, जब बांद्रा स्थित एक क्लब में अपने पति और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गई हुई थी।

घटना के संबंध में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि विदेशी महिला की शिकायत पर पुलिस ने फौरन ऐक्शन लिया और घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 44 साल की ब्रिटिश महिला दफ्तर का काम खत्म करने के बाद उपनगरीय बांद्रा स्थित एक क्लब में पार्टी करने गई थी, वहीं बार में आरोपी ने ब्रिटिश महिला के साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता विदेशी महिला के साथ यह घटना बीते मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे हुई, जब वो अपने पति और दोस्तों के साथ बार में गई थी।

ब्रिटिश एम्बेसी में काम करने वाली पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा, "जब वह पार्टी के दौरान क्लब के वॉशरूम गई तो वहां पर 35 साल के आरोपी शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की।"

घटना से आहत महिला फौरन क्लब में अपने पति के पास पहुंची, जो कल्ब की टेबल पर दोस्तों के साथ बातें कर रहे थे। महिला ने  पति और दोस्तों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पति और उसके दोस्तों ने भाद रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

इस बीच मामले की जानकारी क्लब प्रशासन को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी। क्लब से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम फौरन घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी शख्स को मौका-ए-वारदात से हिरासत में ले लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम घनश्याम लालचंद यादव है। पुलिस ने आरोपी घनश्याम लालचंद यादव पर आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल), 354 ए (अवांछनीय शारीरिक संपर्क की प्रकृति का यौन उत्पीड़न) के तहत गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले में सबसे दुखद और आश्चर्यजनक पहलू यह है कि गिरफ्तार आरोपी एमबीए ग्रेजुएट है और किसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी करता है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :क्राइममुंबई पुलिसमुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!