लाइव न्यूज़ :

Mumbai BEST bus crash: घरवालों से कहकर निकले थे पास की दुकान पर कागजों की फोटोकॉपी कराने जा रहा हूं?, 70 वर्षीय विजय गायकवाड़ अब लौटकर नहीं आएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2024 18:40 IST

Mumbai BEST bus crash: सोमवार रात कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बारवे रोड पर बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस ने कुचल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरात करीब 9.30 बजे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जब चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया था।गायकवाड़ को टक्कर मारी, उसके बाद बस अन्य लोगों को कुचलती चली गई।मोबाइल नंबर से किसी व्यक्ति ने कॉल करके भाभा अस्पताल आने के लिए कहा।

Mumbai BEST bus crash: रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी 70 वर्षीय विजय गायकवाड़ जब घर से फोटोकॉपी कराने निकले थे तो उन्हें दूर दूर तक अंदेशा नहीं था कि अब वे कभी घर नहीं लौट पाएंगे। घरवालों से वह कहकर निकले थे कि पास की दुकान पर कुछ कागजों की फोटोकॉपी कराने जा रहा हूं। परिजनों के साथ उनकी यह आखिरी बातचीत थी। गायकवाड़ ने हाल में घुटने बदलवाने की सर्जरी कराई थी। वह उन सात लोगों में शामिल थे, जिन्हें सोमवार रात कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बारवे रोड पर बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस ने कुचल दिया।

  

यह घटना रात करीब 9.30 बजे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जब चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया था। गायकवाड़ कुर्ला (पश्चिम) के ब्राह्मणवाड़ी इलाके में रहते थे, जो उस जगह के करीब है जहां यह घटना हई थी। हादसे में 42 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक दुकानदार ने बताया कि बेस्ट की बस ने सबसे पहले गायकवाड़ को टक्कर मारी, उसके बाद बस अन्य लोगों को कुचलती चली गई।

गायकवाड़ के परिवार के सदस्यों के अनुसार, वह रेलवे में वरिष्ठ तकनीशियन के रूप में काम करते थे और लगभग 10 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रमिला, बेटा तुषार और बेटी दर्शना हैं। उन्होंने बताया कि हाल में उनके घुटने की सर्जरी हुई थी, क्योंकि वह चल-फिर नहीं पा रहे थे।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के दिन उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से कहा था कि वह कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने के लिए पास की एक दुकान पर जा रहे हैं। बाद में उनकी पत्नी को उनके मोबाइल नंबर से किसी व्यक्ति ने कॉल करके उन्हें भाभा अस्पताल आने के लिए कहा। साथ ही, यह भी कहा कि उनके पति को वहां भर्ती कराया गया है।

परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे और उन्हें घटना की जानकारी दी गई। गायकवाड़ की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने बेस्ट बस के चालक संजय मोरे (54) को गैर इरादतन हत्या और गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 21 दिसंबर तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईसड़क दुर्घटनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा