मुंबईः बार पर छापा, 25 महिलाएं मुक्त, ग्राहक, वेटर और ढाबा सह बार के अन्य कर्मियों समेत 30 लोग अरेस्ट
By भाषा | Updated: March 20, 2022 21:32 IST2022-03-20T21:29:02+5:302022-03-20T21:32:37+5:30
अधिकारी ने बताया कि शहर की अपराध शाखा की समाजसेवा इकाई ने यह छापा मारा। भादंसं एवं स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

30 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 25 महिलाओं को मुक्त कराया गया।
मुंबईः मुम्बई के मलाड क्षेत्र में रविवार तड़के एक बार पर छापे के बाद 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 25 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शहर की अपराध शाखा की समाजसेवा इकाई ने यह छापा मारा।
उन्होंने कहा, ‘‘ एक छद्म ग्राहक ने पाया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए महिलाएं नृत्य कर रही हैं, जिसके बाद छापा मारा गया। हमने 25 महिलाओं को मुक्त कराया तथा ग्राहकों, वेटर एवं इस ढाबा सह बार के अन्य कर्मियों समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में भादंसं एवं स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नागपुर में आठ वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
नागपुर के इमामबाड़ा इलाके में मानसिक रूप से अस्वस्थ आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मोहल्ले में जूस की दुकान चलाने वाले सूरज लोखंडे ने दोपहर में लड़की का अपहरण किया और अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया।
इमामबाड़ा थाने के अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा, ''व्यक्ति को आईपीसी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। लड़की का यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है।''