लाइव न्यूज़ :

मुंबईः बहस के बाद 27 वर्षीय प्रेमी ने व्हाट्सऐप पर प्रेमिका को किया ब्लॉक, आहत 20 वर्षीय लड़की ने उसके घर पर फांसी लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2022 22:19 IST

महिला और उसका 27 वर्षीय प्रेमी बीते छह सालों से एक-दूसरे को जानते थे। रविवार की रात दोनों किसी की शादी में शामिल हुए जिसके बाद महिला ने जोर दिया कि वह प्रेमी के साथ उसके घर पर रात को रुकना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्दे मांग पर राजी नहीं हुआ और महिला को घर जाने को कहा। प्रेमी को फोन करना शुरू कर दिया और फिर कहा कि वह उसके घर आना चाहती है। व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

मुंबईः बहस के बाद प्रेमी द्वारा व्हाट्सऐप पर कथित तौर पर अपना नंबर ब्लॉक किए जाने से आहत 20 वर्षीय एक महिला ने उपनगरीय दहिसर में रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित अपने प्रेमी के घर पर फांसी लगा ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि महिला की पहचान प्रणाली लोकारे के तौर पर हुई है जो सोमवार सुबह फंदे से लटकती हुई मिली थी। अधिकारी ने कहा, “महिला और उसका 27 वर्षीय प्रेमी बीते छह सालों से एक-दूसरे को जानते थे। रविवार की रात दोनों किसी की शादी में शामिल हुए जिसके बाद महिला ने जोर दिया कि वह प्रेमी के साथ उसके घर पर रात को रुकना चाहती है।

हालांकि वह उसकी मांग पर राजी नहीं हुआ और महिला को घर जाने को कहा।” उन्होंने बताया कि इसके बाद वह चली गई, लेकिन जल्द ही अपने प्रेमी को फोन करना शुरू कर दिया और फिर कहा कि वह उसके घर आना चाहती है। अधिकारी के मुताबिक, उस व्यक्ति ने उसे ऐसा न करने की सलाह देते हुए बताया कि रात में इलाके में कई नशेड़ी घूमते हैं और बाद में व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

पुलिस ने कहा कि महिला हालांकि बाद में उसके घर पहुंच गई और व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक करने को लेकर सवाल किया। उन्होंने बताया, “वह उसके घर पर रुक गई, लेकिन कथित तौर पर अपने दुपट्टे का फंदा बना छत से लटक गई।

जब सुबह उसका प्रेमी उठा तो वह उसे फंदे से लटकता पाकर स्तब्ध रह गया। प्रारंभिक सूचना के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की बोरिवली इकाई ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है।” अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा