लाइव न्यूज़ :

अरबी पढ़ाने वाले शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को दिखाई अश्लील तस्वीरें, फिर किया मास्टरबेट, कोर्ट ने दी ये सजा

By विनीत कुमार | Updated: August 25, 2021 13:42 IST

शिक्षक को एक साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। पीड़ित लड़की को दस हजार रुपये में से आठ हजार रुपये मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग बच्ची को अश्लील तस्वीरें दिखाकर हस्तमैथुन करने के मामले में कार्रवाईआरोपों के मुताबिक 30 अगस्त 2016 को शिक्षक ने छात्रा को अश्लील सामग्री दिखाई थी।उस समय छात्रा की उम्र 5 वर्ष थी, मुंबई के चेंबूर थाने में मामला हुआ था दर्ज

मुंबईमुंबई की एक अदालत ने 30 साल के एक शिक्षक को कथित तौर पर नाबालिग बच्ची को अश्लील तस्वीरें दिखाकर हस्तमैथुन करने के दोष में एक साल जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत कोर्ट ने यह फैसला दिया।

आरोपों के मुताबिक 30 अगस्त 2016 को शिक्षक ने छात्रा को अश्लील सामग्री दिखाई थी। उस समय छात्रा की उम्र 5 वर्ष थी। लड़की के चाचा ने तब उसे अरबी सीखने के लिए शाम साढ़े पांच बजे शिक्षक के घर छोड़ दिया था। 

इसके बाद शाम को पिता बच्ची को घर ले गए। जब वह घर गई, तो उसकी मां ने उससे पूछा, "उसने क्या सीखा?" हालांकि बच्ची की बात सुनकर मां हैरान रह गई। लड़की ने अपनी मां से कहा कि शिक्षिक ने उसे अश्लील फोटो दिखाकर कुछ किया और फिर अपने गुप्तांगों को साफ किया।

मुंबई के चेंबूर थाने में मामला हुआ दर्ज

अगले ही दिन मां ने पिता को इस बारे में सूचित किया और फिर चेंबूर थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक का फोन जब्त कर लिया। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद शिक्षक ने ये दावा किया कि वह निर्दोष है। उसने यह भी आरोप लगाया कि लड़की के माता-पिता उसकी फीस का भुगतान नहीं करने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं। 

इस मामले में विशेष लोक अभियोजक गीता शर्मा ने अदालत को बताया कि लड़की को दिखाए गए वीडियो और तस्वीरें अश्लील हैं। आरोपी यह नहीं बता सका कि भला लड़के के माता-पिता उसे क्यों फंसा रहे होंगे। 

गीता शर्मा ने साथ ही कोर्ट को बताया इस बात का कोई सबूत नहीं है कि लड़की के माता-पिता ने फीस का भुगतान नहीं किया। 

इस मामले में जज भारती काले ने कहा कि ऐसी घटनाएं लड़कियों की शिक्षा को प्रभावित करती हैं। इसके बाद उन्होंने शिक्षक को एक साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। पीड़ित लड़की को दस हजार रुपये में से आठ हजार रुपये मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया गया है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट